प्रेरणादायक विचारों का संसार

अति प्रेरणादायक विचार

Originally published in hi
❤️ 0
💬 0
👁 8
Kumar Sandeep
Kumar Sandeep 17 Aug, 2026 | 1 min read
Calculating read time... 0 min left

91) रात को सोने जाने से पहले आप फ़ोन तो चलाते ही है, तो जरा हिस्ट्री चेक कीजिए अपने फ़ोन का कि आपने कौनसा एप्लिकेशन कितने समय उपयोग किया, कितने घंटे आपने कुल फ़ोन चलाया और चलाने से लाभ क्या हुआ? और आपने फ़ोन ज्यादा से ज्यादा समय चलाया पढ़ाई नाममात्र घंटे किया तो इससे भविष्य में क्या प्रभाव पड़ेगा। जवाब ख़ुद से पूछियेगा। जवाब मिल जाएगा। जवाब मिल जाए तो उस वक्त ही अनावश्यक एप्लिकेशन चाहे वो गेमिंग एप्लिकेशन हो अथवा सोशल मीडिया एप्लिकेशन डीलीट कर दीजिएगा। तब भविष्य में शून्य दशमलव एक प्रतिशत भी तनाव नहीं रहेगा।

92) हर एक व्यक्ति दूसरे से उचित प्रेम, सम्मान,आदर न पाने के कारण दुखी हैं। हमने अपनी ख़ुशी की चावी दूसरे को थमा दी है। अगर हम ढूंढे तो हम ख़ुद से ख़ुश रहने के अनेक माध्यम पा सकते हैं। अतः प्रयास किया जाए किसी से किसी भी प्रकार की अपेक्षाएं न रखी जाए ख़ुद को ख़ुश रखा जाए क्योंकि ज़िंदगी विशेष है जो भी शेष है।

93) जो पढ़ने वाले विद्यार्थी होते हैं, उन्हें नींद बस और पांच मिनट सो लेते हैं, नहीं कहती है।

जो पढ़ने वाले विद्यार्थी होते हैं, उन्हें इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, फेसबुक से नहीं किताबों से प्रेम होता है।

जो पढ़ने वाले विद्यार्थी होते हैं, वो बहाना नहीं बनाते हैं, बल्कि सबके सोने के बाद भी अध्ययन में मग्न रहते हैं।

जो पढ़ने वाले विद्यार्थी होते हैं, वो संघर्ष की भट्ठी में तपकर लिखते हैं स्वयं का भविष्य और परिवार का भविष्य।

पर अफ़सोस ऐसे विद्यार्थियों की संख्या आज के समाज में अल्प है।

94) आंखों में एक पलने वाले सपनों को पूरा करने की ताकत हमारे हौसलों में सम्मिलित है।

95) हम सभी सुबह देर तक सोए रहते हैं, और इस प्रकार नींद हमसे हमारे जीवन के कीमती वक्त को हमसे छीन रही होती है। और हम अज्ञानी नींद के बहकावे में आकर ख़ुद को बेहतर से बेहतरीन बनाने का अवसर खो देते हैं। 

96) लड़कियों के लिए वास्तविक श्रृंगार है, अपनी मेहनत से अपने गार्जियन के चेहरे पर ख़ुशी की चमक लाना और बेटे के लिए वास्तविक फैशन है, अपनी मेहनत से गार्जियन को गर्व का एहसास करवाना।

97) चुनाव परिणाम के दिन जीत शासक वर्ग की होती है, जनता की हार होती है। चुनाव परिणाम के दिन से जनता का दुख घटता नहीं है, शासक वर्ग के जीवन में सुख बढ़ता है।

98) पैरेंट्स(माता-पिता) हमारे सपनों को ज़िंदा रखने के लिए ख़ुद के सपने को खत्म करते हैं। तो चलिए हम सब अपनी मेहनत से लगन से समय रहते एक नया इतिहास लिखते हैं।


99) जो है समय शेष वो है विशेष इसलिए मत गंवाइए अपने बहुमूल्य समय को।


100) ज़िंदगी से मिली कठिनाइयां जीवन में आगे बढ़ने का अवसर हैं।

0 likes

Support Kumar Sandeep

Please login to support the author.

Published By

Kumar Sandeep

Kumar_Sandeep

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.