कूष्मांडेति चतुर्थकम्

नवरात्र का चौथा दिन, कूष्माण्डा मां का स्वरूप और अनाहत चक्र पर ध्यान।

Sonnu Lamba
14 Oct, 2026 • 1 min read • hi
❤️ 1 💬 0 👁 38

रचनात्मकता में प्राण ऊर्जा है। यह तब महसूस होती है, जब भटकाव खत्म हो जाता है। हमारी ऊर्जा कब, कहाँ और किस तरह लग रही है, यह इस पर निर्भर करता है। अगर हम अपनी ऊर्जा को व्यर्थ खर्च कर रहे हैं, शिकवे-शिकायत, निंदा-चुगली, तुलना आदि में जाया किए दे रहे हैं, तो हम भटकाव की अवस्था में जी रहे होते हैं और रचनात्मकता से दूर होते जाते हैं। धीरे-धीरे हमारे भीतर का रचयिता दम तोड़ देता है।


इसलिए अपनी प्राण ऊर्जा को बचाए रखिए और उसे सही जगह खर्च करके कुछ रच दीजिए। कुछ भी नहीं, तो अपनी दिनचर्या में ही रचनात्मक रहिए।


कूष्माण्डेति चतुर्थकम्...


सुरासंपूर्णकलशं रूधिराप्लुतमेव च...

दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्मांडा शुभदास्तु मे..!


आज अनाहत चक्र पर ध्यान लगाकर माँ कुष्मांडा की ऊर्जा को महसूस किया जा सकता है।


अनाहत चक्र ध्यान


आराम से बैठकर आँखें बंद करें और अपनी साँसों पर ध्यान ले आएँ। साँस को सहज रूप से आते-जाते महसूस करें और कुछ क्षण मन को शांत होने दें।


अब छाती के मध्य, हृदय के पास अनाहत चक्र पर ध्यान केंद्रित करें। कल्पना करें कि वहाँ हरे रंग का प्रकाश फैल रहा है, जो आपके भीतर प्रेम, करुणा और सहज आनंद का संचार कर रहा है।


मन ही मन अनुभव करें कि आपकी प्राण ऊर्जा सही दिशा में प्रवाहित हो रही है और आपके भीतर का रचयिता जागृत हो रहा है। माँ कुष्मांडा से प्रार्थना करें कि वे आपकी ऊर्जा को रचनात्मकता और शुभ कर्मों में लगाने की प्रेरणा दें।


जय माँ 🙏


1 like
☕

Support Sonnu Lamba

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Sonnu Lamba
Published By

Sonnu Lamba

@sonnulamba

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

Trending on Paperwiff
JzaiBaR • 08 Nov, 2026 • 2 mins read

Regarder la TV sur PC depuis l'étranger : un guide simple

Un guide simple pour regarder la télévision sur PC depuis l'étranger, avec des conseils pratiques sur la connexion et le choix d'une solution.

2 0
Trending on Paperwiff
Md Tauqueer Raza • 06 Nov, 2026 • 4 mins read

How to Choose Glasses for a Simple Everyday Look

Explore practical ways to choose everyday glasses by comparing frame colours, shapes, finishes and comfort with the clothes and accessories you already wear.

15 0
Trending on Paperwiff
offbeatpixels • 05 Nov, 2026 • 1 min read

The Next Big Shift in Digital Advertising Is Happening Inside AI Conversation

Discover how ChatGPT Ads are changing digital advertising in 2026. Explore AI advertising, conversational marketing, and how ChatGPT compares with Google Ads and Meta Ads.

19 0
Trending on Paperwiff
offbeatpixels • 05 Nov, 2026 • 2 mins read

The Best Commercial Real Estate CRM

Stop forcing a square peg into a round hole. Discover why generic CRMs fail for commercial real estate and explore the best CRE CRMs built to map complex deals, spaces, and lease expirations.

20 0