बेटी की बेस्ट फ्रेंड खुद बने टेक्नोलॉजी को ना बनने दें

बढ़ती बेटी को समय देकर आप बेस्ट में बने और बेस्ट फ्रेंड भी

Resmi Sharma (Nikki )
27 Jun, 2020 • 1 min read min read • hi
❤️ 3 💬 3 👁 976
बेटी की बेस्ट फ्रेंड खुद बने टेक्नोलॉजी को ना बनने दें

Photo by Walter Gadea on Unsplash

अपने बढ़ते बच्चों को देखकर जितनी खुशी होती है उतनी ही चिंता भी होती है,खासकर बेटी के लिए।अपनी बेटी को कब और किस तरह से हम सारी जानकारी दें, उसके मन में उमड़ रहे सवालों का जबाब दें ,उसकी शंका को कैसे दूर करें ऐसे बहुत से सवालों से हम जूझते रहतें हैं। ये सवाल हर माँ के मन में उठता है। बेटियों के शारीरिक , मानसिक बदलावों के साथ किस तरह उसका परिचय करायें। जब बेटी बड़ी होती है तो ये बदलाव माँ को खुशी भी देती है और डर भी। कई शारीरिक बदलाव के साथ उसका हार्मोनल बदलाव, दूसरों के प्रति आर्कषण, अच्छे और बुरे लोगों से सामना ऐसी हर बातों से अवगत हमें अपनी बेटी को कराना होगा।

हाँलाकि सारी जानकारी उसे दोस्तों से मिलती है और कुछ टेक्नोलॉजी से भी वो ढूँढ लेते हैं पर हम माँजिस तरह जिस प्यार और स्नेह से हम उसे बतायेंगे वो टेक्नोलॉजी तो नहीं दे सकती। जिस प्यार भरी हाथों को उसके सिर पर फेर कर हम उसे आने वाले दिनों का परिचय करायें वो उसे एक टेक्नोलॉजी तो नहीं दे सकती । वो एहसास सिर्फ़ एक माँ ही दे सकती है।

आजकल बहुत सी माँ कह देती हैं कि आजकल के बच्चे सब समझते हैं उसे सारी बातें पता होती हैं, हमें बतानें की नहीं जरूरत पर यही गलती हो जाती है। हमारी सोच गलत है यहाँ। बातें तो उन्हें पता होती हैं पर अधकचरा मतलब आधा अधूरा । जी हाँ सारी बातें वो नहीं समझ पातीं हैं जितना कि हम या आप उसे समझा पाएँगे।

माँ तो माँ होती है अपने बच्चों को वो ही अच्छे से समझती है उसे कौन सी बात किस तरह समझानी है उसे अच्छे से पता होता है। माँ बेस्ट फ्रेंड बन जाती है बढ़ती बेटी की बस थोड़ी समझदारी से। माँ से बेहतर कोई दोस्त नहीं होता अच्छे बुरे सब की समझ हम माँ ही बेहतर ढंग से समझा सकते हैं इसलिए अपनी बढ़ती बेटी को अपने प्यार,अपनापन ,अपने हाथों का स्पर्श देकर उसे आने वाले बदलावों की जानकारी खुलकर दें।

आप बस आगे बढ़कर उसे अपना बेस्ट फ्रेंड बना लें हर बात वो खुलकर कहेगी और आपसे सलाह भीलेगी।जरूरत है आप के प्यार और स्पर्श की। अपने अंदर उठते सवालों को पूछ पाएगी फिर देखिए आपस बस अनमोल माँ और सबसे अच्छी दोस्त बन जाएँगी अपनी बढ़ती बेटी की। आप हर लम्हा हर जरूरतमें उसके साथ होगीं और कोई परेशानी उसे छू भी नहीं पाएगी क्योंकि उसके साथ होगी उसकी बेस्ट फ्रेंड उसकी माँ और केवल उसकी माँ ।

3 likes
☕

Support Resmi Sharma (Nikki )

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Resmi Sharma (Nikki )
Published By

Resmi Sharma (Nikki )

@resmi7590

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

  • Kumar Sandeep · 6 years ago last edited 6 years ago

    संदेशप्रद

  • Resmi Sharma (Nikki ) · 6 years ago last edited 6 years ago

    धन्यवाद

  • ARUN SHUKLA Arjun · 6 years ago last edited 6 years ago

    बहुत ही सुंदर एवं प्रेरणा से भरा हुआ आलेख

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Ambassador Challenge
Manisha Bhartia • 01 Jan, 2022 • 1 min read min

माँ अब काम आपकी बहु ही आएगी!!

Inspirational story

970 0
More stories in Ambassador Challenge
Varsha Sharma • 31 Dec, 2020 • 1 min read min

सुनहरा अवसर.... Paperwiff

लेखकों और पाठकों को अलग-अलग भाषाओं से जोड़ने वाला मंच

1013 1
More stories in Ambassador Challenge
Ragini Ajay pathak • 23 Nov, 2020 • 1 min read min

लाइक कमेंट का चस्का

"ये क्या सुमित, राधा दीदी का फोन था तुमने उनको फेसबुक पर ब्लॉक कर दिया।""-रिया ने अपने पति से कहा "हाँ!वैसे भी तुम्हारी

1107 2
More stories in Ambassador Challenge
Ragini Ajay pathak • 23 Nov, 2020 • 1 min read min

तमाचा

रूपा सुबह सुबह हाँथ में चाय का कप लिए हॉल में बैठकर टीवी देखते हुए चाय पी रही थी कि तभी उसको डोरबेल की आवाज सुनाई दी......

1467 0