शिवशंकर

शिव भजन

rekha shishodia tomar
28 Jun, 2020 • 1 min read min read • hi
❤️ 1 💬 0 👁 1807
शिवशंकर

Photo by Mayur Keni on Unsplash

शिवशंकर डमरू वाले, मेरे जीवन के रखवाले

तुम भगवन भोले भाले मेरे जीवन के रखवाले

तुम साथ दो मेरा हरदम, तुम बिन अशुभ ये जीवन

सृष्टि संहारक तुम हो, जीवन उद्धारक तुम हो

सोया भाग्य जगाने वाले, मेरे जीवन के रखवाले


तुम प्रेम का गहरा सागर, चल अचल तुम्ही पर निर्भर

क्षमा दान हमे दो भगवन, सदा वास करो मेरे मन

लिये नाग गले मे काले, मेरे जीवन के रखवाले


मोहक है छवि तेरी प्यारी, मेरे हृदय बसो त्रिपुरारी

मैं नाम लू तेरा हर पल, तेरे नाम से मिलता है बल

तुम पीते भांग के प्याले, मेरे जीवन के रखवाले


कभी मेरा साथ ना छोड़ो,मुझे सही मार्ग पर मोड़ो

तुम जीवन के उजियारे, मेरे भगवन सबसे प्यारे

मेरा सुख दुख तेरे हवाले, मेरे जीवन के रखवाले


तुम दोस्त कभी तुम बन्धु,तुम सत्य कभी तुम जादू

तुम हर सीमा से परे हो, मेरे सारे कष्ट हरे हो

प्रभु करो ज्ञान के उजाले, मेरे जीवन के रखवाले

शिव शंकर डमरू वाले-----












1 like
☕

Support rekha shishodia tomar

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

rekha shishodia tomar
Published By

rekha shishodia tomar

@rekha

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Ambassador Challenge
rashi sharma • 04 Nov, 2022 • 1 min read min

बहाव...................

मुझे फिक्र नहीं साथ चाहिए, मुझे समझने वाला दिल चाहिए, रख लो सारा वक्त तुम खुद के लिए, मुझे तुम्हारे वक्त में से अपना हिस्सा चाहिए.

747 0
More stories in Ambassador Challenge
rashi sharma • 21 Aug, 2022 • 1 min read min

उसकी हर बात जुदा..................

तू है तो सब कुछ है, तू साथ है तभी तो सारी बात है, रात की चांदनी है तुझसे, मेरी सुबह भी तुझसे ही गुलज़ार है.

783 0
More stories in Ambassador Challenge
Dr. Pratik Prabhakar • 16 May, 2022 • 1 min read min

बुद्धम शरणम

बुद्धम शरणं गच्छामि

910 1
More stories in Ambassador Challenge
Manisha Bhartia • 01 Jan, 2022 • 1 min read min

माँ अब काम आपकी बहु ही आएगी!!

Inspirational story

964 0