अधैर्य

जितने स्नैचर माध्यम व सुविधा बढ़ी है,इंसान में धैर्य की मात्रा उतनी ही कम हुई है

Kusum Pareek
26 Jun, 2020 • 1 min read min read • hi
❤️ 0 💬 0 👁 883

ॐ

 

मेरे सामने वाली बर्थ पर एक पच्चीस छब्बीस वर्षीया युवती लगभग साल भर के बच्चे के साथ सफर कर रही थी ।

बच्चा आराम से सीट पर सो रहा होता है कि उसके फोन की घण्टी बज उठती है , और बच्चा भी चौंक कर उठ जाता है ," हाँ मम्मी जी ,बेबी सो रहा है ,उठेगा तो पिला दूँगी है,अल्ले,अल्ले राजा बेटा रोते नहीं है ,"  

जी मम्मी जी ,रखती हूँ ,बाबा उठ गया है ।

 

बच्चे को गोद में लेते हुए एक कान पर फ़ोन लगा कर, दूसरे हाथ से उसे बोटल निकाल कर दूध पिलाने लगी ।

 

बच्चा किसी तरह दुबारा सोया कि फ़ोन की घण्टी घनघना उठी , " हाँ,"थोड़ी देर में खिचड़ी खिला दूँगी,याद है मुझे कि कब , क्या-क्या खिलाना है?"

मैंने देखा कि वह बहुत थकी हुई सी लग रही थी परन्तु बच्चे की चिंता व क्षण क्षण में बजने वाले फोन उसे आराम करने से रोक रहे थे ।

मुझे याद आ रही थी ,मेरी बेटी जो अभी १२वीं में है, उसके लिए मुझे कभी भी इतने चोचले नहीं करने पड़े क्योंकि उस समय हम मिनट मिनट पर फ़ोन नहीं करते थे । 

इतने में बच्चा उठ गया ," बैग में हाथ डालते हुए एक एयर टाइट डिब्बा निकाला ,जिसमे खिचड़ी जैसा कुछ था ।"

 

खाले बेटा ,जल्दी खा ले ,राजा बेटा हो न आप! 

 इतने में एक बार फिर बज उठा फ़ोन 

हाँ जी,पहना दूँगी नाईट ड्रेस ,साथ में लाई हूँ मैं "  

"मुझे क्या बेवकूफ समझ रखा है आपने?"

बात थोड़ी बढ़ती गई ," क्या मैं पागल हूँ ,जो कुछ याद नहीं रहता" (चम्मच मुंह के आगे है लेकिन खाना खिलाए कौन?)

 

सब मैंने ही सम्भाल रखा है ,तुम कितना देखते हो बच्चे हो?

सुबह ऑफिस के लिए निकलते हो और घर आकर वही टीवी का रिमोट ( बच्चा खाने के लिए इंतज़ार कर रहा है कि मम्मी मेरे मुँह में खाना डाले)

 

बस रहने दो ,अपना बखान करना ,सब जानती हूं ,तुम्हारी माँ को भी और तुम्हें भी ( बच्चा होंठ निकाल कर रोने लगे जाता है)

 

धीरे -धीरे आवाज़ में आवेश समा रहा था ,"जब मेरे घर रह जाऊंगी ,तभी पता चलेगा माँ बेटे को ,नानी न याद दिला दी तो देख लेना ।"

 

"समझते क्या हो अपने आप को?" तब तक एक दम चेहरा लाल हो उठा था गुस्से में ।

और इसी के साथ बच्चा धड़ाम से सीट से नीचे गिर जाता है ।

 

कुसुम पारीक 

 

मौलिक ,स्वरचित

0 likes
☕

Support Kusum Pareek

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Kusum Pareek
Published By

Kusum Pareek

@kusumu56x

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Ambassador Challenge
Manisha Bhartia • 01 Jan, 2022 • 1 min read min

माँ अब काम आपकी बहु ही आएगी!!

Inspirational story

968 0
More stories in Ambassador Challenge
Varsha Sharma • 31 Dec, 2020 • 1 min read min

सुनहरा अवसर.... Paperwiff

लेखकों और पाठकों को अलग-अलग भाषाओं से जोड़ने वाला मंच

1012 1
More stories in Ambassador Challenge
Ragini Ajay pathak • 23 Nov, 2020 • 1 min read min

लाइक कमेंट का चस्का

"ये क्या सुमित, राधा दीदी का फोन था तुमने उनको फेसबुक पर ब्लॉक कर दिया।""-रिया ने अपने पति से कहा "हाँ!वैसे भी तुम्हारी

1104 2
More stories in Ambassador Challenge
Ragini Ajay pathak • 23 Nov, 2020 • 1 min read min

तमाचा

रूपा सुबह सुबह हाँथ में चाय का कप लिए हॉल में बैठकर टीवी देखते हुए चाय पी रही थी कि तभी उसको डोरबेल की आवाज सुनाई दी......

1464 0