पहली बारिश और प्यार के रंग

बारिश और प्यार के रंग

Ekta Kashmire
15 Jul, 2020 • 1 min read min read • hi
❤️ 1 💬 2 👁 1140
पहली बारिश और प्यार के रंग

कुहू और अयन शादी के बाद घूमने आए थे।दोनों की अरेंज्ड मैरिज थी।सगाई के एक महीने बाद ही शादी होने से दोनों को एक दूसरे को जानने का मौका ही नहीं मिला।

इसीलिए अयन ने देर ना करते हुए शादी के दूसरे दिन ही घूमने का प्लान बनाकर टिकट करा लिए थे।

और कल रात ही वह नैनीताल पहुंचे थे।

मौसम अपने पूरे शबाब पर था।नैनीताल की वादियां और बारिश का मौसम!

"अयन उठो ना.....देखो बाहर कितना अच्छा मौसम हो रहा है।हमारी बालकनी में बादल आ गए हैं।"

कुहू की मीठी आवाज़ सुनकर अयन तुरंत जाग गया और मुस्कुराते हुए बालकनी में अा गया।



कुहू को आगे रहकर बात करते देख अयन बेहद खुश हुआ।

हमेशा वह जितना पूछता या बात करता,कुहू उतना ही जवाब देती!

कभी-कभी तो अमन को लगता है कि शायद कुहू को वह पसंद नहीं होगा।

लेकिन दोनों को समय कम मिला था, इसलिए शायद कुहू खुल नहीं पाई।

बालकनी में खड़ी कुहू बादलों को निहार रही थी और अयन कुहू को!

इतने में कुहू ने कहा "क्या आप मेरी कुछ फोटो खींच देंगे?"

हां जरूर अमन खुशी-खुशी बोला और अपना कैमरा ले आया।

आज उसे पता चला कि कुहू को फोटो खिंचवाने का बड़ा शौक था।

चलो यही सही इस बहाने बाहर दोनों थोड़ा करीब तो आए।

अमन ने चाय मंगवाई और दोनों बालकनी में चाय की चुस्कियां लेने लगे।

"चलो तैयार हो जाओ हमें घूमने जाना है।"

"कुहू झट से उठी और नहाने चली गई।

अमन अब भी पसोपेश में था कि कैसे कुहू के करीब आए।

दोनों तैयार होकर घूमने निकल गए। वहां की वादियां और समा इतना निराला था कि मन बहुत आनंदित हो रहा था। घूमते हुए अमन ने कुहू का हाथ पकड़ लिया।

जिसका कुहू ने कोई विरोध नहीं किया।

आसपास गले में हाथ डाले जोड़ों को घूमते देख कुहू और अमन का मन भी बेचैन हो रहा था। पर पहल कौन करे?

मौसम ने उनकी इस समस्या का भी समाधान कर दिया। अचानक तेज बारिश शुरू हो गई और जोर से बिजली कड़की!

कुहू डर कर अमन के गले लग गई।

दो दिल प्यार की बारिश में भीग रहे थे।

आज अमन को अपनी कुहू मिल चुकी थी।

1 like
☕

Support Ekta Kashmire

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Ekta Kashmire
Published By

Ekta Kashmire

@ekta

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

  • Babita Kushwaha · 6 years ago last edited 6 years ago

    वाह क्या बात है

  • Kumar Sandeep · 6 years ago last edited 6 years ago

    भावपूर्ण कथा

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in My Monsoon Emotions
ARAVIND SHANBHAG, Baleri • 16 Sep, 2020 • 1 min read min

ರಾಶಿಯಾಯಿತು ವೆಬಿನಾರ್ ಪ್ರಮಾಣಪತ್ರ

ಮಕ್ಕಳಿಗೆ ನೈತಿಕತೆಯ ಪಾಠ ಮಾಡುವ ಶಿಕ್ಷಕ ತನಗೆ ಆಗುವ ಅನ್ಯಾಯವನ್ನು ಸಹಿಸಿಕೊಳ್ಳುವದೆಂದರೆ, ಅದಕಿಂತ ಬೇರೆ ಆತ್ಮಾಹುತಿ ಇದೆಯೇ?

1280 0
More stories in My Monsoon Emotions
Resmi Sharma (Nikki ) • 29 Jul, 2020 • 1 min read min

बारिश और बाढ़ - जीवन बेहाल

Barish Ki bunde bahut Sundar anandit kar deti hai lekin yahi barish jyada Ho Jane se sab kuch tabah kar deti hai

1980 3
More stories in My Monsoon Emotions
Namrata Pandey • 27 Jul, 2020 • 0 mins read min

सतरंगी छतरी ☔

कभी- कभी किसी की मदद करने से जो आत्म संतुष्टि मिलती है उसे बयान करना मुश्किल है

1356 1
More stories in My Monsoon Emotions
Surabhi sharma • 24 Jul, 2020 • 1 min read min

Title जमी हुई तपिश

बारिश की बूँदों में सिर्फ सुकून नहीं कभी कभी बेइंतहा दर्द भी छुपा होता है

1152 2