क्या ऐसे होते बेटे

क्या ऐसे होते बेटे जिनके लिए माएँ अपना पल पल क्षण क्षण ताप देती हैं।

Dr. Pratik Prabhakar
14 Nov, 2020 • 0 mins read min read • hi
❤️ 1 💬 0 👁 988
#Son #Relation #Mother
क्या ऐसे होते बेटे

Photo by Gabe Pierce on Unsplash

यूँ तो हम हमेशा जिन्दगी के विविध आयामों से परिचित होते रहते है, परन्तु कभी कुछ ऐसा हो जाता है जो हमें काफी कुछ सोंचने को मजबूर कर देता है।

बात तीन वर्ष पहले की है, मैं हाजीपुर से पटना आ रहा था।पटना पहुँचने के बाद मुझे गायघाट में सीढ़ियों से नीचे उतरना होता था।

मैं सीढ़ियों से नीचे उतरता हुआ लोगों को देखने लगा। एक महिला अपने बच्चे को गोद में उठाये और एक हाँथ से भारी बैग लिए नीचे उतर रही थी। एक युवक अपनी वृद्ध माँ को सहारा दिए ऊपर ले रहा था। ये सभी दृश्य हमारे द्वारा देखी जाने वाली आम घटना थी।

एक दृश्य काफी दर्शनीय था। एक आदमी पूर्णतया सफ़ेद बालों वाली वृद्ध महिला को गोद में लिए ऊपर आ रहा था। मैंने सोंचा शायद वो चलने में असमर्थ होंगीं।परन्तु, चौताल पर आकर उस व्यक्ति ने महिला को नीचे बिठा दिया और हाँथ में कटोरा थमा कर भीड़ में गुम हो गया। कदाचित वो कटोरा भीख मांगने के लिए दिया गया था और वो आदमी उस वृद्ध महिला का बेटा रहा हो।

मैं ये सब देख कर ठिठक गया और सोंचने लगा क्या ऐसे ही होते है बेटे जिनके लिए माँ अपने जीवन का पल पल क्षण क्षण ताप देती हैं।



1 like
☕

Support Dr. Pratik Prabhakar

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Dr. Pratik Prabhakar
Published By

Dr. Pratik Prabhakar

@Drpratikprabhakar

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Memoir
Dakshal Kumar Vyas • 20 Oct, 2022 • 0 mins read min

मैं मैं न रहा

.

872 1
More stories in Memoir
Dakshal Kumar Vyas • 08 Apr, 2022 • 0 mins read min

सवेरा

Morning

1058 1
More stories in Memoir
Moumita Bagchi • 20 Feb, 2022 • 1 min read min

तेरे बिना भी क्या जीना- 4

अब आगे--

1049 0
More stories in Memoir
Moumita Bagchi • 10 Feb, 2022 • 1 min read min

तेरे बिना भी क्या जीना -1

प्रेम -सप्ताह के लिए खास एक प्रेम कहानी, धारावाहिक के रूप में। आज पहला भाग?

1147 0