जोगिड़ा सारा रा रा

होली के हुड़दंग में हास्य व्यंग से रचित कविता जो सभी को माननी चाहिए

Varsha Sharma
30 Mar, 2021 • 0 mins read min read • hi
❤️ 0 💬 2 👁 1054
##contest

आज सुनाऊं फाग में कुछ पते की बात

अच्छी लगे तो दे देना आप सब मिलकर दाद

जोगीरा सा रा रा रा

पहले कवि सम्मेलन में कवित्री होती थी चार

आज देखो माहौल में कवित्री यों की भरमार

जोगीरा सा रा रा रा

पापा की परी होती हैं बेटियां जो लगाते हैं स्टेटस आज , कल तक गलियों में कहते थे यह है मेरा माल जोगीरा सा रा रा रा

एक फोन था घर में जो सबको जोड़ कर रखता था, अब तो घर में जितने मानस उतने मोबाइल यार जोगीरा सा रा रा रा

ट्रम्प आये दिल्ली में तो दिल्ली को चमकाया, मैं बेचारी सोचते रह गई हो आते हमारे गांव जोगीरा सा रा रा रा

नारी दुर्गा, नारी काली, नारी को शक्ति मानते बलात्कारियों का फिर भी कर सकते नहीं इलाज जोगीरा सा रा रा रा

अम्मा ने पढ़ने को भेजा था तुम को बाहर,

तुमने कर्तव्य की इतिश्री कर ली लेटर लिखकर चार

जोगीरा सा रा रा रा

पहले घर के आगे लिखते थे स्वागत है श्रीमान

अब लिखा होता ह है ,भैया कुत्तों से सावधान जोगीरा सा रा रा रा

आज आप सबसे करती हूं यह फरियाद कभी गलियों में ना लेना किसी भी मां का नाम जोगीरा सा रा रा रा

0 likes
☕

Support Varsha Sharma

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Varsha Sharma
Published By

Varsha Sharma

@varshau8hkd

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Colors
Anuja Kulkarni • 03 Feb, 2023 • 1 min read min

Title

गोष्ट यश आणि पूजाची..

683 0
More stories in Colors
Bhavna Thaker • 25 Mar, 2022 • 1 min read min

इश्क के रंग

इश्क के रंग

1043 0
More stories in Colors
Bhavna Thaker • 22 Mar, 2022 • 1 min read min

ज़िंदगी के रंग कई रे

ज़िंदगी के रंग कई रे

943 1
More stories in Colors
Bhavna Thaker • 22 Mar, 2022 • 1 min read min

"ज़िंदगी के रंग कई रे"

ज़िंदगी के रंग कई रे

977 0