भारत भूमि

भारत भूमि

Originally published in hi
❤️ 0
💬 0
👁 413
Ruchika Rai
Ruchika Rai 16 Aug, 2022 | 1 min read
Calculating read time... 0 min left

धन्य धन्य भारत भूमि ,धन्य है यह धरा,

हरियाली है चहुँ दिशा धन्य है यह वसुंधरा।


उन्नति के मार्ग पर ये भूमि अग्रसरित है 

विश्वपटल पर छवि इसकी महामंडित है

देश प्रेम की बयार है बह रही चारों तरफ,

हर जन के लिए सदैव यह भूमि पूजित है।


धन्य धन्य भारत भूमि,धन्य है यह धरा,

हरियाली है चहुँ दिशा धन्य है यह वसुन्धरा।


सभ्यता और संस्कृति का सदैव ही मान रहे,

सनातन धर्म का हर मन में सदैव अभिमान रहे,

नारी अस्मिता पर कोई न आँच आये कभी,

देश के लिए मन में सदा ही अभिमान रहे।


धन्य धन्य भारत भूमि,धन्य है यह धरा,

हरियाली है चहुँ दिशा धन्य है यह वसुंधरा।


देश को भीतरी घातों से सदा ही बचाएं हम,

आतंकवाद के खात्मे के लिए कड़े कदम उठाए हम,

भ्र्ष्टाचार और स्वार्थपरक राजनीति से ऊपर उठ,

देश के स्वर्णिम इतिहास को सदा दोहराए हम।


धन्य धन्य भारत भूमि,धन्य है यह धरा,

हरियाली है चहुँ दिशा धन्य है यह वसुंधरा।

0 likes

Support Ruchika Rai

Please login to support the author.

Published By

Ruchika Rai

ruchikarai

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.