रक्षा-बंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ

A Hindi poem celebrating Raksha Bandhan and the sacred bond between brothers and sisters. The poem portrays the sister's pure affection and prayers for her brother's well-being, while reminding brothers of their responsibility to support, respect and empower their sisters to pursue their dreams and aspirations.

Originally published in hi
❤️ 0
💬 0
👁 28
Saket Ranjan Shukla
Saket Ranjan Shukla 28 Aug, 2026 | 1 min read
Calculating read time... 0 min left

श्रावण मास की पूर्णिमा और राखी का यह त्योहार,

महादेव की भक्ति से बढ़ता रहे भाई-बहनों का प्यार,


बाँधें बहनें अपना निश्छल प्रेम दो सूत कच्चे धागों में,

लड़ें-झगड़ें ख़ूब मगर कमी न आए, कभी अनुरागों में,


राखी के धागों में अदृश्य रक्षा कवच बहनें बाँधती हैं,

भाइयों की सकुशलता का वर, शिव जी से माँगती हैं,


देता है भाई वचन बहनों को, आमरण रक्षा करने का,

बुरे-भले समयों में हाथ थामे उनके ही साथ डटने का,


कच्चे सूत की ये राखियाँ भाइयों का उत्साह बढ़ाती हैं,

बहनों के प्रति उनके कर्तव्य का स्मरण उन्हें कराती हैं,


नेग माँगती हैं बहनें राखी बाँधकर, हक़ पूरा जताती हैं,

भाइयों के प्रति स्नेह अपना लड़-झगड़ के ही दर्शाती हैं,


चाहती हैं कि भाई उनका हो सफल, वो छुए आसमान,

समझे उनकी भी आकांक्षाएँ, समझे उनके भी अरमान,


भाई के सपने उड़ान भरें तो, वो भी बहनों को पर तो दे,

सामाजिक बेड़ियाँ रोकें न उन्हें, वो उन्हें इतना भर तो दे,


बने भाई भी बल बहन का, उनकी इच्छाशक्ति को बढ़ाए,

भाइयों को मिली सक्षमता, बहनों के भी कुछ काम आए,


कच्चे धागों की राखी का, भाइयों! इतना तो फर्ज़ निभाएँ,

बहनों के आशीर्वाद से आगे बढ़ें और उन्हें भी आगे बढ़ाएँ।


BY :— © Saket Ranjan Shukla

IG :— @my_pen_my_strength

0 likes

Support Saket Ranjan Shukla

Please login to support the author.

Published By

Saket Ranjan Shukla

saketranjanshukla

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.