दोस्ती

तेरी मेरी यारी

Originally published in hi
❤️ 0
💬 0
👁 419
Ruchika Rai
Ruchika Rai 27 Jul, 2022 | 0 mins read
Calculating read time... 0 min left

शिकवे शिकायतों से दूर हो तेरी मेरी यारी,

साथ हम दोनों का लगे मुझे जहां से प्यारी,

ईर्ष्या द्वेष का भाव नही आये कभी मन में,

जमाने के लिए मिसाल बने यारी हमारी।


दुख सुख में साथ कुछ इस कदर निभाये,

मुसीबत भी संग देखकर हमें घबड़ा जाये,

बन सहारा एक दूजे के साथ रहे हम सदा,

जमाने की बुरी बला से एक दूजे को बचाये।


हमारे बीच नही कभी कोई पर्दादारी हो,

खुशी और गम की संग में साँझेदारी हो,

एक दूसरे के मनोभावों को बिन कहे समझे,

संग में ही जीवन परीक्षा की हर तैयारी हो।


तेरी मेरी यारी को जमाना समझ न पाये,

कैसे हम हर परिस्थिति में इसे है निभाये,

रब की रहमत का शुक्रिया अदा करें सदा,

ताउम्र साथ रहकर हम जमाने को दिखाएं।

0 likes

Support Ruchika Rai

Please login to support the author.

Published By

Ruchika Rai

ruchikarai

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.