मजबूत कंधों के पीछे
पिता, भाई, हमसफर, बेटे के रिश्ते को कुछ शब्दों में समेटना मुश्किल है, ये ऐसे रिश्ते हैं जो सीधे दिल से जुड़े होते हैं इसीलिए हमें भी उनके दर्द को समझना चाहिए।
घर की हर दीवार पर जिसका पहरा रहता है,
हर पुरुष कई किरदारों में ज़िंदा रहता है,
पिता बन हाथ पकड़ जो चलना सिखलाए,
भाई बन मुश्किल में साथ निभाए,
हमसफर बन हर राह में कदम से कदम मिलाए,
बेटा बन खुद के लिए जीना सिखलाए,
घर के हर संकट पर जो ढाल बन जाए,
जिन्हें सब चट्टान-सा अडिग और मजबूत मानते हैं,
वे भी कभी चुपचाप अकेले में थक कर आँसू छानते हैं,
सब की खुशियों का हिसाब जो हमेशा रखते हैं,
वे अपना हर एक दर्द बस खुद में ही सहते हैं ...........
Comments
Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓
No comments yet.
Be the first to express what you feel 🥰.
Please Login or Create a free account to comment.