गलतियाँ करने का डर

हम कोई भी नई शुरुआत करने से पहले उसकी असफलता के डर से शुरुआत ही नहीं करते हैं, हमें लगता है कि हमारे सफ़र में हमसे कोई गलती हुई तो शायद सफ़र यहीं थम जायेगा लेकिन अगर हमसे गलतियाँ हो रहीं हैं तो इसका मतलब है कोशिश तो जारी है। एक बात हमें हमेशा ध्यान रखनी है कि गलतियाँ करना बुरी बात नहीं है लेकिन उस गलती से बिना कुछ सीखे वापस वही गलती दोहराना ये गलत है। इसलिए गलतियों से सीखते रहिए और आगे बड़ते रहिए।

Aarti Kushwah
10 Nov, 2026 • 1 min read • hi
❤️ 0 💬 0 👁 61
गलतियाँ करने का डर

हर नए रास्ते पर चलने से पहले,

एक अनजान-सा डर दिल में बस जाता है,

सोचते हैं अगर कदम डगमगा गया,

तो क्या ये सफ़र यहीं थम जायेगा?

कितनी ही किताबें हैं जो बंद रखी हैं,

कितने ही हुनर हैं जो छुपाये बैठे हैं,

बिना आजमाये खुद को यकीन दिला दिया 

कि शायद हम इसके काबिल नहीं थे,

पर सच तो ये है कि 

गलतियाँ करने का डर ज़िंदा है, इसलिए कुछ नया सीखना अधूरा है,

बचपन मे जब पहली बार साइकिल चलाई थी,

तो घुटने भी छिले थे, हाथ भी काँपे थे,

पर क्या हमने चलाना छोड़ दिया था?

नहीं ना! फिर बड़े होते-होते ये डर कहाँ से आ गया?

कच्ची मिट्टी को पकने के लिए आग से गुजरना पड़ता है,

और नया रास्ता बनाने के लिए दर-दर भटकना पड़ता है,

अब समझ आया ये रास्ते खुद को खाली नहीं माँगते,

ये तो बस हौंसलों की एक नयी शुरुआत चाहते हैं,

गलतियों की स्याही से ही तक़दीर के पन्ने रंगते हैं,

जो गिरने से डरते हैं, वो कभी अपना नया रास्ता नहीं बना पाते..........



0 likes
☕

Support Aarti Kushwah

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Aarti Kushwah
Published By

Aarti Kushwah

@aartikushwah

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Action and Adventure
Aarti Kushwah • 17 Nov, 2026 • 1 min read

मजबूत कंधों के पीछे

पिता, भाई, हमसफर, बेटे के रिश्ते को कुछ शब्दों में समेटना मुश्किल है, ये ऐसे रिश्ते हैं जो सीधे दिल से जुड़े होते हैं इसीलिए हमें भी उनके दर्द को समझना चाहिए।

44 0
More stories in Action and Adventure
Aarti Kushwah • 15 Sep, 2026 • 1 min read

कितनी परतें हैं इस अनजाने मन की

हमारे मन में कभी-कभी इतना सब चलता रहता है कि हमारा अंतर्मन विचलित होने लगता है ।

157 0
More stories in Action and Adventure
wayne travel log • 31 Dec, 2025 • 1 min read

The goth gouls of horror

fun gothic tale of horror

386 0
More stories in Action and Adventure
Adhiraj • 19 Oct, 2025 • 1 min read

कविता : पर्वतों के पुत्र

साहसी संघर्ष में विचलित नहीं होते |

466 1