कविता : पर्वतों के पुत्र

साहसी संघर्ष में विचलित नहीं होते |

Adhiraj
19 Oct, 2025 • 1 min read min read • hi
❤️ 1 💬 1 👁 414
#Mountains #Inspirations #Motivation
कविता :  पर्वतों के पुत्र

Photo by Steve Carter on Unsplash

अड़चने भी होंगी, होगा विपदा का पहरा,             

किस्मत की कश्ती में, पीड़ा को भी तुम सहना ,

चट्टानों को तोड़कर, नदी सा रुख़ अपनाना 

पर्वतों के पुत्र , तुम सदैव बहते रहना । 


अनुयायी बनो उस पर्वत के, जिसने गगन को चूमा है , 

मैदानों से दूर तटस्थ वह प्रतापी , प्रबल, प्रेरणा है , 

भीष्म भूमि से उपजा, नदियों का जीवन दाता है , 

उन्ही पर्वतों के तुम पुत्र , विश्वास जीवन में रखना,

पर्वतों के पुत्र, तुम सदैव बहते रहना । 


तूफ़ानों की मार क्या, फिर भी अड़िग बढ़ता जाता है ,

गौतम बुद्ध सा वह स्वच्छ पर्वत शांत चित्त कहलाता है , 

अपने हृदय में वही पर्वत सा साहस तुम भी रखना ,

पर्वतों के पुत्र, तुम सदैव बहते रहना । 


बहना शीतल धारा सा , सपनों को अपने सींचना है , 

मुस्कुराहट की बोली से ,उन रूखे दिलों को जीतना है । 

जो पर्वतों से चले हो तुम, सागर में जरूर समाना,

पर्वतों के पुत्र, तुम सदैव बहते रहना ।

1 like
☕

Support Adhiraj

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Adhiraj
Published By

Adhiraj

@adhiraj

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

  • Aanya Joshi · 11 months ago last edited 11 months ago

    It is simple and motivational. Nice Poem.

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Action and Adventure
Aarti Kushwah • 15 Sep, 2026 • 1 min read min

कितनी परतें हैं इस अनजाने मन की

हमारे मन में कभी-कभी इतना सब चलता रहता है कि हमारा अंतर्मन विचलित होने लगता है ।

66 0
More stories in Action and Adventure
wayne travel log • 31 Dec, 2025 • 1 min read min

The goth gouls of horror

fun gothic tale of horror

317 0
More stories in Action and Adventure
Aarti Kushwah • 15 Aug, 2024 • 1 min read min

आज़ादी अभी बाकी है...

कहने को तो आज़ाद हैं हम, पर आज़ादी अभी बाकी है, ये मैं नहीं इस देश की बेटियाँ बताती हैं ।

944 1
More stories in Action and Adventure
Sourav Pradhan • 14 Jul, 2023 • 0 mins read min

लडकिया तरसति हे शादि के लिये, दुनिया मे वो कोनसि जगह हे जाँहा एक भि मर्द नेहि हे?

लडकिया तरसति हे शादि के लिये , दुनिया मे एक एसि जगह हे जाँहा एक भि मर्द नेहि हे

1221 1