ईश्वर के पर्यायवाची हैं-डॉक्टर्स

डॉक्टर्स ईश्वर के तुल्य हैंं।

Kumar Sandeep
01 Jul, 2020 • 1 min read min read • hi
❤️ 3 💬 8 👁 1825
#Doctors #National doctors day

डॉक्टर्स सचमुच ईश्वर के पर्यायवाची हैं। एक ईश्वर जो अदृश्य तो हैं पर हमें इस दुनिया में भेजते हैं। हमें एक नया जीवन देते हैं। वहीं डॉक्टर्स भी ईश्वर के समान ही हैं, जो मरीजों को संकटों से उबारकर एक नया जीवन देते हैं। उनके कार्यों की सराहना शब्दों में व्यक्त कर पाना बेहद कठिन है। सचमुच डॉक्टर्स के कार्यों के संदर्भ में जितना भी लिखा जाए थोड़ा ही होगा। क्योंकि उनके द्वारा किया गया कार्य अतुलनीय है अकथनीय है।

अपनी जान जोखिम में डालते हैं डॉक्टर्स- इन दिनों आप सभी जानते हैं कि महामारी की वजह से हर जगह कोलाहल मचा हुआ है। मौत का आंकड़ा दिन-रात बढ़ रहा है। वहीं कुछ मरीज ठीक भी हो रहे हैं। इस संकट की घड़ी में डॉक्टर्स अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। अपनी जान की परवाह न कर डॉक्टर्स आज मरीजों की सेवा कर रहे हैं दिन-रात। यह कार्य सचमुच सभी के लिए आसान नहीं है। भला इस जहां में कौन ऐसा है जो जान जोखिम में डालकर दूसरों की मदद करे। पर आज डॉक्टर्स ऐसा कर रहे हैं।

कर्तव्य से पीछे हटना नहीं जानते हैं डॉक्टर्स- अपने कर्तव्य का बखूबी निर्वहन करना कोई डॉक्टर्स से सीखे। इस संकटकाल में उन्हें भी अपनी जान प्यारी है पर मरीजों की सेवा करने का प्रण लिया है उन्होंने। और वे दिन-रात मरीजों की सेवा में लगे हुए भी हैं। अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हट रहे हैं बल्कि अपने कर्तव्य का दिन-रात निर्वहन कर रहे हैं। भले ही अनगिनत कठिनाइयां ही झेलनी पड़ रही है उन्हें। पर दिन-रात एक करके लगे हुए हैं मरीजों को ठीक करने में।

माँ को जीवनदायिनी व पिता को जन्मदाता कहा जाता है। पर इसमें भी कोई संदेह नहीं है कि डॉक्टर्स जन्मदाता नहीं होते हैं। डॉक्टर्स भी हमें एक नया जीवन देते हैं। जब मरीज बीमारी से पीड़ित होता है तो उसे दूर-दूर तो कोई उम्मीद की किरण नहीं दिखाई देती है। मरीज पूर्णतः टूट जाता है वहीं डॉक्टर्स उस मरीज को ठीक करके उसे उम्मीद की किरण दिखाते हैं उसे एक नया जीवन देते हैं। यह सचमुच सराहनीय है वंदनीय है।

आज राष्ट्रीय डॉक्टर्स दिवस है। आज इस पुनीत दिवस के दिन हमारे राष्ट्र के सभी डॉक्टर्स सहित दुनिया के हर डॉक्टर्स को मैं तह दिल से सलाम करता हूँ। व ईश्वर से यही कामना करता हूँ कि जिस तरह डॉक्टर्स हमारी रक्षा करते हैं उसी तरह हे ईश्वर आप भी उनकी रक्षा करें सर्वदा।

©कुमार संदीप

मौलिक, स्वरचित, अप्रकाशित

3 likes
☕

Support Kumar Sandeep

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Kumar Sandeep
Published By

Kumar Sandeep

@Kumar_Sandeep

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

  • Sunita Pawar · 6 years ago last edited 6 years ago

    बहुत अच्छा लिखा , डॉक्टर्स का दिल से शुक्रिया?

  • Babita Kushwaha · 6 years ago last edited 6 years ago

    Bahut badiya

  • Kumar Sandeep · 6 years ago last edited 6 years ago

    धन्यवाद सुनिता मैम

  • Kumar Sandeep · 6 years ago last edited 6 years ago

    धन्यवाद बबिता दी

  • Neha Srivastava · 6 years ago last edited 6 years ago

    बहुत सुंदर??

  • Kumar Sandeep · 6 years ago last edited 6 years ago

    धन्यवाद नेहा मैम

  • Manisha Bhartia · 6 years ago last edited 6 years ago

    Bahut sundar rachna

  • Kumar Sandeep · 6 years ago last edited 6 years ago

    धन्यवाद मैम

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Ambassador Challenge
Manisha Bhartia • 01 Jan, 2022 • 1 min read min

माँ अब काम आपकी बहु ही आएगी!!

Inspirational story

973 0
More stories in Ambassador Challenge
Varsha Sharma • 31 Dec, 2020 • 1 min read min

सुनहरा अवसर.... Paperwiff

लेखकों और पाठकों को अलग-अलग भाषाओं से जोड़ने वाला मंच

1019 1
More stories in Ambassador Challenge
Ragini Ajay pathak • 23 Nov, 2020 • 1 min read min

लाइक कमेंट का चस्का

"ये क्या सुमित, राधा दीदी का फोन था तुमने उनको फेसबुक पर ब्लॉक कर दिया।""-रिया ने अपने पति से कहा "हाँ!वैसे भी तुम्हारी

1109 2
More stories in Ambassador Challenge
Ragini Ajay pathak • 23 Nov, 2020 • 1 min read min

तमाचा

रूपा सुबह सुबह हाँथ में चाय का कप लिए हॉल में बैठकर टीवी देखते हुए चाय पी रही थी कि तभी उसको डोरबेल की आवाज सुनाई दी......

1473 0