नए प्रण

कुछ नई उम्मीदें कुछ नए प्रण

Originally published in hi
❤️ 1
💬 0
👁 776
Dr. Pratik Prabhakar
Dr. Pratik Prabhakar 02 Jan, 2021 | 1 min read
Resolution Motivation New year

कुछ नई उम्मीदें,कुछ नए प्रण।।

ना माने हार,जीतें सभी ही रण।।



वक्त की नज़ाकत समझे सब

मार्ग बदले जरूरत हो जब।

आंके खुद की क्षमताओं को

सफल हो कार्य में जन जन।।



सब जगह दिखे  खुशहाली

भागे साथ छोड़ कर बदहाली।

देश जनमानस का कल्याण हो

निरोगी हो हर किसी का तन।।




शुभकामनाएं सबको नववर्ष

हर चेहरे पर हो केवल हर्ष।।

खुद की , औरों की मदद हो

पाएं सभी ही उत्कृष्ट जीवन।।


1 likes

Support Dr. Pratik Prabhakar

Please login to support the author.

Published By

Dr. Pratik Prabhakar

Drpratikprabhakar

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.