मेरे शहर की खूबसूरती

मेरे शहर के पर्यटन स्थल

Babita Kushwaha
11 Aug, 2020 • 1 min read min read • hi
❤️ 3 💬 5 👁 1051
#Chhatarpur city #Tourism #Travel #Tourist
मेरे शहर की खूबसूरती

Photo by Elizeu Dias on Unsplash

छतरपुर मेरा शहर मेरी जान। छतरपुर बुन्देलखंड क्षेत्र में आने वाला एक प्रमुख जिला है। यह आप सभी को अपनी विभिन्न सुंदरता से मंत्रमुग्ध कर देगा। वैसे क्षेत्रफल की दृष्टि से तो यह बहुत बड़ा नही है पर फिर भी अपने पर्यटन स्थलों के चलते यह अपनी अलग ही पहचान बनाये हुए है।

मेरे शहर छतरपुर के कुछ पर्यटन स्थल निम्न है जो अपनी सुंदरता से देश विदेश के लोगो को आकर्षित करते है।

1. महाराजा छत्रसाल संग्रहालय:-

यह संग्रहालय एक प्राचीन महल के अंदर बना हुआ है। यहाँ बुंदेला राजाओं से संबंधित चित्र, वस्त्र और उनके हथियारों का प्रदर्शन है। जो भी छतरपुर आता है यह संग्रहालय देखें बिना नही जाता।


2. प्रसिद्ध मंदिर खजुराहो:-

छतरपुर का सबसे प्रमुख आकर्षण खजुराहो है यह केवल भारत ही नही बल्कि देश भर में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यहाँ प्राचीन और मध्यकालीन मंदिरों के साथ साथ कामसुत्र की रहस्यमयी आकृतियां सभी के आकर्षण का केंद्र होती है। अपनी विशेष छवि के कारण खजुराहों के मंदिर यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में भी शामिल है।


3. भीमकुण्ड:-

यह छतरपुर जिले में बजना गांव के पास स्थित एक प्रमुख स्थल है। यह छतरपुर जिले से 77 km की दूरी पर स्थित है। भीमकुण्ड एक प्राकृतिक जलकुंड के साथ साथ एक पवित्र स्थान के रूप में जाना जाता है। इस कुंड के बारे में कहा जाता है कि इसका पानी कभी भी कम नही होता और न ही इसकी गहराई मापी जा सकती है।


4. रनेल जल प्रपात:-

रनेल जल प्रपात एक प्रसिद्ध वॉटर फॉल है। यह खजुराहो के समीप ही स्थित है। खुदार और केन नदी के संगम से यह जल प्रपात बनता है। इसकी खूबसूरती देखने दूर दूर से लोग यहाँ आते है।


5. पांडव जल प्रपात और गुफाएं:-

इस स्थल के बारे में कहा जाता है कि पांडवों ने अपने निर्वासन के समय इस स्थान पर शरण ली थी। इसी के चलते इसका नाम पांडव गुफाएं पड़ा। यहाँ खूबसूरत झरने, झील और चारो तरफ प्राकृतिक हरियाली देखने को मिलती है।


छतरपुर जिले में बढ़ते विदेशी पर्यटकों के चलते कुछ सालों पूर्व ही यहाँ रेल सुविधा शुरू की गई है। यहा से चलने वाली ट्रेन मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से होकर जाती है। खजुराहों में एयर सुविधा तो पहले से ही उपलब्ध है साथ ही खजुराहो एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने पर भी विचार किया जा रहा है। अगर आप घूमने का प्लान बना रहे है तो छतरपुर जिले को चुनने पर आपको निराशा नही होगी यह मेरा यकीन है।

@बबिता कुशवाहा



3 likes
☕

Support Babita Kushwaha

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Babita Kushwaha
Published By

Babita Kushwaha

@Babitakushwaha

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Non-fiction
Xleem • 01 Jul, 2026 • 1 min read min

Life

Life is a long journey, and most of us spend it chasing what we lack, while forgetting to be grateful for what we already hold.

107 0
More stories in Non-fiction
Saurabh Kumar Gautam • 09 Apr, 2026 • 1 min read min

नई दुर्गा

अन्याय के खिलाफ खड़े होने के लिए साहस जरूरी है, और रौशनी इसी साहस के कारण एक “नई दुर्गा” बनकर उभरती है।

199 0
More stories in Non-fiction
Adhiraj • 31 Oct, 2025 • 2 mins read min

कचरा

भेद भाव व असमानता अभी भी समाज को विभाजित किए हुए है | एक सत्य घटना पर आधारित लघु कहानी |

275 0
More stories in Non-fiction
fazal Esaf • 05 Jul, 2025 • 1 min read min

"मदीना को लिखे गए ख़त"

हर जुमे की सुबह एक बूढ़ा आदमी अपने दिल के टुकड़े काग़ज़ पर रख देता था — मदीना के नाम।" ‘मदीना को लिखे गए ख़त’ एक रूहानी, मोहब्बत-भरी कहानी है, जो इबादत और इंतज़ार के धागों से बुनी गई है। गुलज़ार की नज़्मों की तरह नरम, और दिल को छू लेने वाली इस कहानी में, एक पोती अपने दादा के उन ख़ामोश ख़तों को पढ़ती है, जो मदीना को नहीं, बल्कि अल्लाह से की गई एक धीमी, टूटती बातचीत होते हैं। यह कहानी है उन अल्फ़ाज़ों की जो कभी भेजे नहीं जाते, उन दुआओं की जो जवाब नहीं मांगतीं—बस यकीन रखती हैं।

315 0