प्यार के रंग

पति-पत्नी के प्यार को दर्शाती कविता

Originally published in hi
❤️ 1
💬 0
👁 728
Babita Kushwaha
Babita Kushwaha 12 Feb, 2021 | 1 min read
Hindipoem 1000poems

जरूरी नही की वो रोज "आई लव यू" कहे,

बीमारी में मेरा ख्याल रखना भी तो प्यार है।।

जरूरी नही की वो महंगे "गिफ्ट्स" दे,

मेरी और बच्चो की जिम्मेदारियां पूरी करना भी तो प्यार है।।

जरूरी नही की वो रोज "गले" लगाये,

बिन कहे मेरी हर बात समझना भी तो प्यार है।।

माना "रोज डे, टैडी डे, चॉकलेट डे" उन्हें याद नहीं रहते,

पर मेरी एक फरमाइश पर सब लूटा देना भी तो प्यार है।।

माना कई बार "नाराज" हो जाते है मुझसे,

फिर भी नाराजगी में मेरी परवाह करना भी तो प्यार है।।

आपसी समझ और तालमेल का नाम है गृहस्थी,

मेरी आँखों को पढ़ लेना भी तो प्यार है।।

   

 ©®बबिता कुशवाहा

1 likes

Support Babita Kushwaha

Please login to support the author.

Published By

Babita Kushwaha

Babitakushwaha

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.