बसंत पंचमी आई
बसंत पंचमी पर मां की आराधना
Photo by Sam Moqadam on Unsplash
बसंत पंचमी आई मां शारदे को मनाऊंगी
पीले वस्त्र धारण कर पीला भोग लगाऊंगी
पीली सरसों की खेतों में बहार है
नये अन्न का मां को भोग लगाऊंगी
बसंत पंचमी आई मां शारदे को मनाऊँगी
मेरी लेखनी को देगी वह वरदान
विद्या बुद्धि जितना बांटो उतने बढ़ती है हर बार
छोटे-छोटे बच्चों को मैं भी कुछ सिखाआऊंगी
बसंत पंचमी आई मां शारदे को मनाऊंगी
मदमस्त होकर मैं भी बसंत बनाऊंगी
सब उलझन को मां से पल में सुलझाऊँगी
मेरी रसना मां के गीत सुनाए गी
बसंत पंचमी आई मां शारदे को मनाऊंगी
Comments
Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓
No comments yet.
Be the first to express what you feel 🥰.
Please Login or Create a free account to comment.