# इंडिया #मेड इन इंडिया Vs मेक इन इंडिया ।

मेक इन इंडिया को मेड इन इंडिया बना दिजिए । बाबूजी बहू अच्छी ढूंढकर लाए हैं ।

Tulika Das
21 Aug, 2020 • 1 min read min read • hi
❤️ 1 💬 4 👁 974
# इंडिया 
#मेड इन इंडिया Vs मेक इन इंडिया ।

मेक इन इंडिया को मेड इन इंडिया बना दिया ।

क्या हुआ , आप अभी तक तैयार नहीं हुए , फैक्ट्री नहीं जाना क्या , परेशान भी लग रहे हैं - मैंने इन्हें चुपचाप बैठे देख पुछा ही लिया ।

क्या करुंगा जाकर , सारी पूंजी लगा कर मेक इन इंडिया के तहत ये फैक्ट्री लगाई कि हमारे गांव के लोगों को यही रोजगार दे सकूं , तुम तो जानती हो , हमारा सारा कच्चा माल चीन से आता रहा है , पर अब जो सरहदों पर हुआ ,जो हालात हैं , वहां से मंगवाने को आत्मा नहीं मानती - इन्होंने कहा ।

तो मत मंगाए, क्या हमारे देश में कच्चा माल नहीं मिलता - मैंने पुछा ।

मिलता तो है , पर वहां की तुलना में मंहगा पड़ता है , लागत बढ़ी तो तैयार माल भी महंगा हो जाएगा ,कौन खरीदेगा ,- इन्होंने कहा ।

क्यों क्या मैं नहीं खरीदती ?

मतलब?

मतलब ये कि जब मैं घर के बजट को थोड़ा बदल कर सिर्फ देश में बनी ही चीजें खरीदना शुरू कर दिया है तो बाकियों ने क्या किया ना होगा । आप बस मेक इन इंडिया को मेड इन इंडिया में बदल दिजिए । हमारे देश का ही कच्चा माल खरीद कर अपना सामान बनाइए , रही बात मंहगाई की तो फिलहाल मुनाफा थोड़ा कम कर दिजिए । देश की मिट्टी से बना, देश के लिए , बल्कि मैं तो कहती हूं दुनिया के लिए , आप अब भी भागीदार है देश की तरक्की में , हम अपने लोगों को अब अपनी तरह पलायन नहीं करने देंगे । - मैंने उनके कंधे पर हाथ रख दिया और कहा - मैं साथ हूं आपके ।

ऐसे तो मैंने सोचा ही नहीं था ।

तो अब सोचिए ।

तो फिर लाओ चाय और नाश्ता ।

मैं जाने लगी तो पुकारा इन्होंने - सुनो ! एक मीठी चाय बाबू जी को आज मेरी तरफ से दे दो ।

वो किसलिए?- मैंने पूछा ।

बहू बहुत अच्छी ढूंढ कर लाए हैं - जवाब मिला ।

एक नई खुशी सुबह में घुल गई ।



1 like
☕

Support Tulika Das

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Tulika Das
Published By

Tulika Das

@tulikadas1

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

  • Sonnu Lamba · 6 years ago last edited 6 years ago

    Wahh

  • Tulika Das · 6 years ago last edited 6 years ago

    शुक्रिया आपने अपना वक्त दिया ।

  • Preeti Gupta · 6 years ago last edited 6 years ago

    वाह बहुत खूब लिखा है आपने

  • Tulika Das · 6 years ago last edited 6 years ago

    शुक्रिया ।

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in India
Sujit Kumar • 12 Sep, 2025 • 3 mins read min

The Disastrous Impact of Government Corruption on National Stability

Corruption within government is not merely a moral weakness but a structural threat that destabilizes entire nations. It undermines public institutions, weakens economic progress, fuels inequality, and fosters political unrest. This paper explores the disastrous consequences of government corruption, including the erosion of trust, economic mismanagement, social injustice, international disrepute, and long-term damage to national development. The argument emphasizes that corruption, if left unchecked, can destroy the very foundations of a state and cripple future generations.

362 0
More stories in India
fazal Esaf • 28 May, 2025 • 1 min read min

असगर की दुकान

"असगर की दुकान" कोई आम किराना स्टोर की कहानी नहीं है। यह उस जज़्बे की कहानी है जो नफ़रत की आंधी में भी मोमबत्ती की तरह जलता रहा। जब देश के कई हिस्सों में धर्म के नाम पर ज़हर बोया जा रहा है, तब असगर जैसे लोग दिखाते हैं कि सब्र, मोहब्बत और सेवा ही असली जवाब हैं। आज जब सोशल मीडिया पर बायकॉट ट्रेंड्स चलते हैं, जब नाम देखकर दुकानें चिन्हित की जाती हैं — तब हमें असगर मियां की दुकान याद रखनी चाहिए। वो दुकान नहीं, एक भरोसे की मिसाल थी। हमें भी सोचना चाहिए — क्या हमारी सोच इतनी सस्ती हो गई है कि हम नाम देखकर ईमान तय करने लगे हैं?

488 0
More stories in India
Charu Kalra • 13 Aug, 2023 • 1 min read min

आज़ादी का रंग

A Celebration of my land, a celebration of my identity.

690 1
More stories in India
Manisha Bhartia • 17 Aug, 2022 • 1 min read min

#my100 word story# प्रण

Independence day

1000 1