पनीर स्टिक, पार्टी स्पेशल

आसान सी स्वादिष्ट पनीर रेसिपी पार्टी के लिए

Surabhi sharma
04 Oct, 2021 • 1 min read min read • hi
❤️ 1 💬 0 👁 946
#Food
पनीर स्टिक, पार्टी स्पेशल

पनीर स्टिक


घर में पार्टी हो तो स्पेशल कुछ तो होना चाहिए और शुरुआत अगर पनीर की कुछ अलग रेसिपी से की जाए तो पार्टी की शान ही निराली हो जाती है, और मेजबान को तो मेहमान की वाहवाही सुन बाग - बाग होना ही है, तो पार्टी की शान बढ़ाने वाली ऐसी ही एक रेसिपी बाँट रही हूँ आपके साथ |

तो चलिए शुरू करें |



सामग्री -


पनीर - 250 ग्राम

प्याज - 3-4 गोल कटे हुए 

लहसून - 8-10 कली मोटी कटी हुई 

अदरक- थोड़े मोटे गोल कटे हुए 

हरी मिर्च- मोटी गोल कटी हुई 

टूथपिक


ग्रेवी के लिए

प्याज - 1,

टमाटर - 1-2

पिसा गरम मसाला

लाल मिर्च पाउडर - स्वादानुसार 

नमक - स्वादानुसार

हल्दी पाउडर 

धनिया पाउडर 



विधि -

आपको जितने पीस बनाने हों उतनी टूथपिक ले लें |

कढाई में तेल गरम करें, पनीर को थोड़े मोटे चौकोर टुकड़ों में काटें| गरम तेल में पनीर के टुकड़ों को डालकर तुरंत निकाल लें और इसे ठंडा होने दें तब तक ग्रेवी के लिए प्याज, लहसून और हरी मिर्च मिला कर पीस लें |टमाटर को थोड़े से पानी में उबालें और इसका छिलका उतार कर इसे भी पीस लें |

अब टूथपिक लें और इस टूथपिक में पनीर को बीच से डालें, फिर पनीर के ऊपर गोल कटे प्याज फँसायें, फिर इसी तरह लहसून, अदरक और मिर्ची भी टूथ पिक में लगाएं आपका एक पनीर स्टिक तैयार है इसी तरह आपको जितने पनीर स्टिक चाहिए उतनी स्टिक तैयार कर लें | अब कढाई में फिर से तेल गरम करें और उसमें पिसा हुआ प्याज डाल दें, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डाल कर ब्राउन होने तक 

भूनें फिर इसमें टमाटर प्यूरी डाल कर भूने नमक और लालमिर्च पाउडर मिलाएँ जब |मसाला तेल छोड़ने लगे तो इसमें दो से तीन कप पानी डालें और गरम मसाला डाल कर खूब उबालें, पानी जब एक चौथाई रह जाए तब पहले से तैयार किए पनीर स्टिक इसमें डालें और मसाले को इसमें पूरी तरह लिपटने दें, अब गैस बंद कर दें और इसे पाँच मिनट ऐसे ही रहने दें, जब पनीर स्टिक पूरी तरह से मसाला सोख ले, इसे ट्रे में निकाल कर सर्व करें |


सावधानी - मसाले में पनीर के स्टिक डालते हुए इसे बिल्कुल सीधा खड़ा डालें, जिससे मसाला पूरे टूथपिक पर न लगे |


तो है न ये आसान सी खास रेसिपी पार्टी के लिए |


धन्यवाद 

सुरभि शर्मा 




1 like
☕

Support Surabhi sharma

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Surabhi sharma
Published By

Surabhi sharma

@surabhisharma

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Food
Sourav Pradhan • 31 May, 2023 • 1 min read min

Chakalaka Recipe

Best recipe Chakalaka recipe

1451 1
More stories in Food
Shubhangani Sharma • 22 Aug, 2022 • 1 min read min

चीले देवता

बारिश में पकवान खाने वालों के लिए मज़ा और बनाने वालों के लिए सज़ा।।

978 1
More stories in Food
Surabhi sharma • 24 Jul, 2022 • 1 min read min

वो महकती रसोई

बारिश का मौसम और पकौड़े की तलब

907 1
More stories in Food
Surabhi sharma • 22 Apr, 2022 • 1 min read min

तवा ब्रेड पकौड़े

टेस्टी टिफिन रेसिपी

935 0