खुशी..

कुछ अलग कुछ प्यारा सा.. जैसे गजल..!

Originally published in hi
❤️ 0
💬 0
👁 666
Sonnu Lamba
Sonnu Lamba 05 Oct, 2020 | 1 min read
Life Love Relationship Romance

जब हार के भी मै तेरी जीत का सबब बन जाऊँ,

अपनी उस हार की खुशी को मै कैसे छुपाऊँ । 


चल निकल चले दूर कहीं जिंदगी की तलाश मे,

चलती हुई सांसो के , थम जाने को , जी पाऊँ ।


वो लम्हा जिसके गुजरने का पता ही ना चले,

मै तो बस वही चाहूँ....बस वही लम्हा चाहूँ।


मुख्तर सी जिंदगी, ये सुकून से कटती रहे,

दिल की धडकनो से कुछ गाऊँ...गुनगुनाऊँ ,।


जिंदा रहूँ तो, साथ रहूँ तेरे कदम दर कदम,

मर जाऊँ तो , एक हसीन याद बन जाऊँ ॥

                         ✍️सोनू

(Sonnu Lamba)

0 likes

Support Sonnu Lamba

Please login to support the author.

Published By

Sonnu Lamba

sonnulamba

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.