ऊर्जा को अपना हथियार बना।

फिर उस ऊर्जा को अपना हथियार बना, कर यकीन खुद पर, अपनी जीत निश्चित बना।

Originally published in hi
❤️ 0
💬 0
👁 668
Sonia Madaan
Sonia Madaan 13 Feb, 2021 | 1 min read
Calculating read time... 0 min left
1000poems Hindipoetry Motivation #soniamadaan

जब वक्त हाथों से छूटने लगे 

मन का धीरज टूटने लगे 

याद करना वो पल 

जब गिरकर फिर उठे थे 

उठकर फिर संभले थे 

संभल कर फिर कुछ कदम चले थे

संभले कदमों से ही

मंजिल की ओर बढ़े थे

ना कोई जादू ना ही चमत्कार काम आया

अपने अथक प्रयास 

और सूझबूझ से ही

 सफलता को पाया

 उन पलों को फिर से जी लो एक बार,

 सवालों में ही फिर मिल जाएगा जवाब

चुनौतियां तो जिंदगी में कदम-कदम पर हैं

उन पर विजय पाना हर किसी के बस में कहां?

फिर उस ऊर्जा को अपना हथियार बना,

कर यकीन खुद पर, अपनी जीत निश्चित बना।

0 likes

Support Sonia Madaan

Please login to support the author.

Published By

Sonia Madaan

soniamadaan

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.