खुश हूँ इस इकतरफा इश्क़ में भी मैं
खुश हूँ इस इकतरफा इश्क़ में भी मैं..! . ✍?Saket Ranjan Shukla All rights reserved© . Like≋Comment Follow @my_pen_my_strength . Share if you relate⤮ Turn on the post notifications♡ . Follow The Post ?? https://www.instagram.com/p/CuOCKoWpTdy/?igshid=MzRlODBiNWFlZA== . Tags ?? #onesidedlove #romantic #lovepoem #peaceofmind #hindipoetry #onesidedlover #स्याहीकार #my_pen_my_strength
Photo by Leonardo Sanches on Unsplash
थकी आँखों को तेरी तस्वीर का जो सहारा मिल जाता है,
तेरी सादगी में ही ख़ूबसूरती का हर नज़ारा मिल जाता है,
तेरे रुख़सारों पर बलखाती जुल्फ़ों से जलन होती है मुझे,
जो इन्हें हर दो पल में तेरी छुअन का इशारा मिल जाता है,
तेरे कजरारे नैनों में झाँकते ही जो कहीं खो सा जाता हूँ मैं,
इकतरफा इश्क़ को मेरे, डूबने के बाद किनारा मिल जाता है,
गुलाब की पँखुड़ियों से कोमल लब तेरे ज़रूर करिश्मा हैं कोई,
सच होगा कि तुझे सुनने वालों को जश्न-ए-बहारा मिल जाता है,
है तमन्ना कि बयां करे कभी तो “साकेत" हाल-ए-दिल तेरे सामने,
मगर है सुकून कि तुझे यूँ निहारकर भी सुकून सारा मिल जाता है।
Comments
Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓
No comments yet.
Be the first to express what you feel 🥰.
Please Login or Create a free account to comment.