वो गर्मियों के दिन

गर्मी की छुट्टियां

Originally published in hi
❤️ 0
💬 0
👁 608
Ruchika Rai
Ruchika Rai 22 Apr, 2021 | 0 mins read
Calculating read time... 0 min left



लंबे इंतजार के बाद आने वाली गर्मी की छुट्टियां,

बहुत याद आती है,

मुझको तड़पाती है,

बेचैन कर जाती है,

वो पूरे परिवार का एक जुट होना,

मस्ती में डूब कर अपनी दुनिया में गुम होना,

वो बाग में आमों को तोड़ना,

वो बगीचे में मस्ती में गुम होना,

बहुत याद आती है,

मुझको तड़पाती है।

कभी इन छुट्टियों में पहाड़ों पर जाना,

कभी महलों कभी मंदिरों की सैर लगाना,

कभी नदियों समुन्द्रों के लहरों में मौज उड़ाना,

बहुत याद आती है,

मुझको तड़पाती है।

ये दो वर्षों से आया कोरोना का कहर,

संघर्षरत है हर दिल हर मन,

भय इतना मन में गहराया है,

खुद को घरों के अंदर छुपाया है,

काश कि वो पुरानी गर्मी फिर लौट आये,

बेफ़िक्र होकर हम मौज मनाये,

वो गर्मी बहुत याद आती है,

मुझे तड़पाती है।

0 likes

Support Ruchika Rai

Please login to support the author.

Published By

Ruchika Rai

ruchikarai

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.