जीवन के रंग

जीवन के रंग

Originally published in hi
❤️ 0
💬 0
👁 644
Ruchika Rai
Ruchika Rai 14 Oct, 2023 | 1 min read
Calculating read time... 0 min left

जीवन के धूप-छाँव को हमने

अनेकों रंगों से आजमाया है।

कभी सौभाग्य का लाल रंग,

कभी शुभता का पीला रंग,

देखो जीवन में रौनक बढाया है।


नवरात्रि में गरबे के नौ रंग,

देवी पूजन तो सब मिल करें संग,

उदासियों को घने कोहरे बीच,

सादगी का जीवन में सफेद रंग,

देखो जीवन को जीना सीखाया है।


देवी माँ की मूर्ति का पूजन करें,

आस्था का देखो सुखद रंग।

सखियों संग मिल कर हँसे गाएं,

प्रेम का है अनोखा रंग।

देखो उन्नति के मार्ग को सजाया है।



विकास का है ये हरा रंग,

स्वास्थ्य ,समृद्धि और शक्ति का नीला रंग,

नवरात्रि के उत्साह के रंग में सजकर

सौम्य शांत सहज रूप से जीवन में रह

देखो गम को जीवन से भूलाया है।



सकारत्मकता का है संतरा रंग,

शक्ति का देखो ग्रे सुखद रंग,

हर मुश्किल से उबरने को प्रयासरत्त,

कोमलता का गुलाबी रंग

जीवन के हर राह पर इसने आजमाया है।


कभी जीवन में शोक और विषाद लिए

काली रात सा अंधकार लिए आए काला रंग।

कभी आकाश सा विस्तार लिए,

मन को विस्तार देता है आसमानी रंग।

जीवन जीने के लिए प्रेम रंग अपनाया है।



0 likes

Support Ruchika Rai

Please login to support the author.

Published By

Ruchika Rai

ruchikarai

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.