मिट्टी

मिट्टी में जीवन

Originally published in hi
❤️ 2
💬 1
👁 669
Ruchika Rai
Ruchika Rai 27 Apr, 2021 | 0 mins read
Calculating read time... 0 min left



मिट्टी का ये क्षणभंगुर तन,

मिट्टी में मिल जाएगा।

मैं क्या मेरा क्या सब यही

धरा का धरा रह जाएगा।

है मिट्टी में सब पले बढ़े,

क्यों मिट्टी से परहेज करें।

ये इमारतें,ये चिकनी फर्शों

का आकर्षण बर्बाद हमें

कर जाएगा।

मिट्टी में उपजे अन्न

उसके बिना नही जीवन।

मेहनत जो आप करें तो

मिट्टी सोना उपजायेगा।

मिट्टी में खेल कर सभी

स्वस्थ और मजबूत बनें।

स्वस्थ रहने के लिए मानव

कब तलक यह नियम

अपनाएगा।

मिट्टी ही प्राणाधार बनें

हर बड़े छोटे का ख्याल रखें।

इस मिट्टी का पूजन करें

जीवन सफल तभी कहलायेगा।



2 likes

Support Ruchika Rai

Please login to support the author.

Published By

Ruchika Rai

ruchikarai

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.