मेरा शहर

मेरा शहर

Originally published in hi
❤️ 0
💬 0
👁 486
Ruchika Rai
Ruchika Rai 15 Oct, 2022 | 1 min read
Calculating read time... 0 min left

शहरों में अनेक शहर हर शहर है प्यारा,

हिंदुस्तान के हर शहर विशेषता ढेर सारा।


राजेन्द्र बाबू की पावन भूमि है यह हमारी,

ज्ञान और सादगी का है अनमोल खजाना।

देश के प्रथम राष्ट्रपति की जन्मभूमि रही,

इसके इसी नाम से है विश्व ने हमें पहचाना।


शहरों में अनेक शहर हर शहर है बड़ा खास,

विश्व पटल पर चमकेगा शहर हमारा यह है विश्वास।


द्रोणाचार्य की पावन भूमि दोन यहाँ जाने,

बुद्ध के अंतिम स्तूप दोन में ही सब मानें।

हिन्दू मुस्लिम एकता के प्रचारक सिवान में ही जन्मे,

मजहरूल हक शुभ नाम समानता ही कर्म है।


शहरों में अनेक शहर हर शहर है विशेष,

सांकृतिक विरासत की रक्षा हो न हो द्वेष।


महेन्द्रनाथ, सोहगरा यहाँ प्रसिद्ध शिव धाम,

उनकी कृपा से पूर्ण हो हमारे सभी काम।

गंडक ,घाघरा दाहा बहती है अनेकों नदियाँ,

इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज छोड़े कुरीतियां।


शहरों में अनेकों शहर सबकी है पहचान,

हमारा शहर सिवान है हमारी आन बान शान।


मिट्टी के बर्तन सुराही,घड़ा यहाँ का है प्रसिद्ध,

यहाँ के कुम्हार की कारीगरी जैसे हस्त हो सिद्ध।

महेन्द्रनाथ धाम के कुंड में स्नान से मिलती चर्म रोगों से भक्ति,

शिव की कृपा अद्भुत मिले सदा ही हमें है शक्ति।


भारत में अनेकों शहर सबकी अलग पहचान,

इससे ही जुड़ा हुआ है भारतीयों का सम्मान।

0 likes

Support Ruchika Rai

Please login to support the author.

Published By

Ruchika Rai

ruchikarai

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.