छोटी खुशी

छोटी छोटी खुशी

Originally published in hi
❤️ 0
💬 0
👁 445
Ruchika Rai
Ruchika Rai 16 Jun, 2022 | 1 min read
Calculating read time... 0 min left

बड़ी बड़ी खुशियों के लिए छोटी खुशियाँ खोना ना,

मुश्किलों से घबड़ाकर जीवन में तुम यूँही रोना ना।


उबड़ खाबड़ रास्ते हैं जिंदगी के फिर भी बढ़े चलो,

थक हारकर यूँ तुम सुस्ताना और कभी सोना ना।


जिंदगी में हर रिश्तों को प्यार से निभाओ सदा तुम,

रिश्तों के नाम पर जबरदस्ती कभी तुम ढोना ना।


हर दिल में प्रेम के सदा ही खूबसूरत फूल खिलाओ,

अपने थोड़े लाभ के लिए नफरत तुम यूँही बोना ना।


हर दिल का मन में सदा ही पूरा एहतराम ताउम्र रहे,

दिल को खेल कर मत तोड़ो ये कोई खिलौना ना।


दुख सुख जीवन के सिक्के के दो पहलू सदा रहे,छोटी छोटी तकलीफों से घबड़ा दुखित होना ना।

खुद को दंभ के आगे इतना मत बड़ा करना कभी,

अपना ही वजूद स्वयं के समक्ष लगने लगे बौना ना।

0 likes

Support Ruchika Rai

Please login to support the author.

Published By

Ruchika Rai

ruchikarai

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.