जिंदगी

जिंदगी

Originally published in hi
❤️ 0
💬 0
👁 444
Ruchika Rai
Ruchika Rai 13 May, 2022 | 0 mins read
Calculating read time... 0 min left



जिंदगी रोज नये ढंग से आजमाती है,

कभी खुशी कभी दर्द साथ लाती है।


टूटकर जुड़ना नही इतना आसान होता है,

जिंदगी इस हकीकत से रूबरू कराती है।


प्यार और नफरत दोनों ही जिंदगी में हैं,

यह सच हमें सदा ही यह बतलाती है।


घड़ी की सूइयों के हिसाब से चले जिंदगी,

वक़्त के इशारे पर यह हमें नचाती है।


हौसलों की पतवार थाम जिंदगी में बढ़े,

लक्ष्य तक पहुँचने का यह हुनर बताती है।


जिंदगी के सफर में सदा ही लोग मिले,

किसी को हमदम किसी को साथी बनाती है।


हसरतें सारी पूरी नही होती सभी की,

जिंदगी इस सत्य को स्वीकारना सिखाती है।


चलो जिंदगी को जी लें कुछ इस तरह से,

हरेक पल जिंदगी होने का यकीन दिलाती है।

0 likes

Support Ruchika Rai

Please login to support the author.

Published By

Ruchika Rai

ruchikarai

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.