गजानन

गजानन

Originally published in hi
❤️ 0
💬 0
👁 454
Ruchika Rai
Ruchika Rai 23 Aug, 2022 | 0 mins read
Calculating read time... 0 min left

घर में पधारो गजानन जी,दुख कष्ट से उबारो,

विघ्नहर्ता मेरे लंबोदर जी,बिगड़ी काज सँवारो।


प्रथम पूज्य विनायक हो ,शुभ कार्य प्रारम्भकर्ता,

तुमसे ही शक्ति तुमसे ही भक्ति है ए मेरे दुखहर्ता,

तुम ही शुभ फलदायक गौरी सुत गणेश हो

तुम ही नव फल दाता ,तुम ही हो नव सृजनकर्ता।


घर में पधारो गजानन जी ऋद्धि सिद्धि के दाता,

मंगलकारी कष्टनिवारक तुम हो सदा भाग्यविधाता।


मूषक सवारी तुम्हारी,लड्डुअन के भोग सदा लागे,

तेरे स्वागत में चौका पूरे,घर आँगन तोरण है साजे,

एकदंत गणपति शिव पार्वती के तुम हो राजदुलारे,

माता पिता के पूजन को ही तुम सदा तीर्थ माने।


घर में पधारो गजानन जी ,हे सिद्धिविनायक देवा,

लक्ष्मी संग शिव पार्वती को घर लाओ यही मेवा।

0 likes

Support Ruchika Rai

Please login to support the author.

Published By

Ruchika Rai

ruchikarai

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.