शुक्रिया

शुक्रिया

Originally published in hi
❤️ 3
💬 1
👁 442
Ruchika Rai
Ruchika Rai 05 Oct, 2021 | 1 min read

मेरी जिंदगी तो सबकी कर्जदार है,

नही चुका सकती मैं ये उधार है,

शुक्रिया करूँ मैं उन सभी का

जिंनके बदौलत सीखती हजार है।


प्रथम शुक्रिया ईश का जिसने 

मुझे मानव रूप में धरा पर भेजा।

दूजे शुक्रिया माँ पापा का क़रतीं,

जिन्होंने मेरा अस्तित्व सदा सहेजा।


परिवार के हर सदस्य का जिसने

मुझको प्यार और सम्मान दिया।

अपने गुरुजन वृन्द का करती,

जिसने मुझे जीवन का ज्ञान दिया।


करती हूँ शुक्रिया मित्र और समाज का,

जिन्होंने मुझको मुझसे बेहतर समझा।

हर उस इंसान का जिसने दुख में

मेरा झटककर है दामन छोड़ा।


शुक्रिया करती हूँ विज्ञान का सदा,

जिसके कारण अपना शौक जिया।

शुक्रिया करती हूँ हर उस चिकित्सक का,

जिसने मेरे जीवन जहर को दूर किया।


किस किस का शुक्रिया करूँ ये बतलाओ,

उन नन्हे बच्चों का जिन्होंने भरपूर प्यार दिया।

उन अनजाने लोगों का जो राह में 

जो कभी हौसला हिम्मत कभी दर्द कभी सीख बनकर आये सदा।।

3 likes

Support Ruchika Rai

Please login to support the author.

Published By

Ruchika Rai

ruchikarai

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.