दीपावली

दीपावली

Originally published in hi
❤️ 0
💬 0
👁 371
Ruchika Rai
Ruchika Rai 04 Nov, 2021 | 1 min read

घर के कोने कोने को हम यूँ रोशन कर जाएं,

प्रेम मुहब्बत से हम मन को सदा चमकाये।


द्वेष ईर्ष्या नफरत क्रोध को खत्म करें हम,

खुले दिल से चलो आज हम दीवाली मनायें।


हर घर में दीपावली की रौनक खूब लगे ,

आओ मिलकर कुछ ऐसा जतन हम कर जाये।


झालरें ,लड़ियाँ संग में दीयों की जगमग कतार,

आह्लादित हो सबका मन ख़ुशियाँ खूब मनाये।


तमस को चीरकर प्रकाश का करें स्वागत,

आओ द्वार को सुंदर रंगोली से हम खूब सजाये।


मिठास रहे हर मन में कोई क्लेश न हो,

खील, बताशे ,लड्डू ,पेड़ा से मुँह मीठा करायें।


विघ्नहर्ता का आगमन हो घर में हर शुभ में,

धन कुबेर और लक्ष्मी का आह्वान कर उन्हें बुलाएं।


सुख संपति समृद्धि हो हर घर -घर में सदा ही

इस दीवाली में ईश्वर से यही गुहार हम लगायें।


बल बुद्धि विद्या संग स्वस्थ जीवन हो सबका,

इतनी विनय प्रभु से उनके चरणों में शीश नवायें।


0 likes

Support Ruchika Rai

Please login to support the author.

Published By

Ruchika Rai

ruchikarai

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.