सुकून मिलता है

मोहब्बत

prem bajaj
03 Feb, 2022 • 1 min read min read • hi
❤️ 0 💬 0 👁 883
सुकून मिलता है

सुकून मिलता है U


तेरे शाने पे रख कर सर सोने में सुकून मिलता है,

छोड़ कर ये जहां बस तेरा होने में सुकून मिलता है,

तेरी आंखों के अश्क पीकर सुकून मिलता है,

देकर खुशियां तुझे अपनी, तेरे ग़म लेने में सुकून मिलता है।


कर्म खुदा का हुआ जो तेरे जैसा यार मिला,

तरसते हैं लोग सच्चे प्यार को, मुझे बेशुमार मिला।

आ तुझे पलकों की छांव में बिठा लूं मैं,

चूम कर तेरी पलकों को अश्क चुरा लूं मैं,

सुकून मिल जाए तुम्हें, इस तरह सीने से लगा लूं मैं।


बसे हो तुम तन-मन में ऐसे, लहू बहे रगों में जैसे,

धड़कन हो तुम दिल की,तुझ से ही चले ये सांसें।

मेरे जीवन की भोर तुम्हीं हो,मेरे चितचोर तुम्हीं हो,

मैं हूं ग़र बांस की पोरी, उसकी ध्वनि तुम्हीं हो।


राग हो तुम और सुर हूं मैं प्यारे, मैं हूं मन तुम हो मीत, 

आ मिल मुझे बन कर मेरा मनमीत, ओ मेरे मितवा रे।

छू ना पाए कोई परिंदा तेरी पाक रूह को,आ तुझे 

अपनी रूह में मैं बसा लूं, ना कर पाए कोई तार-तार 

तेरे जज़्बातों को,इस तरह इस बेदर्द ज़माने से छुपा लूं।


प्रेम बजाज ©®

जगाधरी ( यमुनानगर)

0 likes
☕

Support prem bajaj

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

prem bajaj
Published By

prem bajaj

@prembajaj

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Romance
Dr Jyoti agrawal • 20 Nov, 2025 • 0 mins read min

लौट आओ

एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से नाराज होकर चला जाता है तब प्रेमिका अपने प्रेमी को याद करती है और उसे बुलाती है कहती है कि अब देर हो गई लौट आओ.....

342 2
More stories in Romance
Saket Ranjan Shukla • 22 Sep, 2025 • 1 min read min

ना-काबिल-ए-ज़ख़्म

"A heartfelt Hindi-Urdu style poem in ghazal form, expressing the pain of unfulfilled love, the silence of emotions, and the worth of every tear shed in love’s name."

361 0
More stories in Romance
rashi sharma • 02 Dec, 2023 • 1 min read min

दगा ....................

दगा ..................

1073 0
More stories in Romance
Saket Ranjan Shukla • 15 Aug, 2023 • 1 min read min

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं..! . . ➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺ ✍?Saket Ranjan Shukla All rights reserved© ➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺ Like≋Comment Follow @my_pen_my_strength ➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺ Share if you relate⤮ Turn on the post notifications♡ ➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺ #happyindependenceday #independenceday #स्वतंत्रतादिवस #bharatmatakijai #vandemataram??? #jayhindjaybharat?? #भारतमाता_की_जय #jayjawanjaykissan #स्याहीकार #my_pen_my_strength

938 0