बची हुई ब्रेड से लजीज ब्रेड खीर

Food recipe

Manisha Bhartia
08 Jan, 2022 1 min read min read hi
❤️ 0 💬 0 👁 982
#Indu shail
बची हुई ब्रेड से लजीज ब्रेड खीर

दोस्तों अक्सर ब्रेड हम सभी के घरों में आती है....और आधी खत्म होने के बाद आधी बच जाती है....अब हम सोचते है...की बची हुई ब्रेड का क्या करें?? हम उस आधी बची हुई ब्रेड से एक बढ़िया सा डिजर्ट बना सकते हैं|

अब आप पूछेंगे दोस्तों कैसे???"तो आइए फटाफट मैं बिना देरी किए आपको यह रेसिपी बता देती हूं....



बनाने के लिए समान:-


6 पीस ब्रेड

750 मिली लीटर दुध

चीनी 3 से 4 टीस्पुन

ड्राईफ्रुट में, काजु 7-8 पीस, बादाम 10 पीस, और पिस्ता 10 -12 पीस

ब्रेड को फ्राई करने के लिए देशी घी

5-6 इलाइची


मैं ये 3 जन के हिसाब से बना रही हूँ... इसलिए इतना समान ले रही हूँ.... आप जितने लोगों के लिए बनाएंगे... उस हिसाब से समान बढा़ सकते है....


बनाने की बिधि:-

सबसे पहले एक पतीले में दुध उबालने के लिए रख दें..

फिर जब दुध में उफान आ जाए तो... उसमें इलायची को अच्छी तरह कूट कर डाल दें.... और आंच को धीमी कर दें.... इसी बीच पैन में थोड़ा देशी घी चढ़ा दें.... और जब घी गरम हो जाए.... तो आंच को धीमी कर दें.... ब्रेड को फ्राई करें.... याद रखें जलाना नही... भूरा और क्रन्ची करना है.... और दुध को तब तक उबालना है.... जब तक वो आधा ना हो जाए... जब दुध आधा हो जाए तो उसमें 3-4 टीस्पुन चीनी एड कर दें.... और गैस बंद कर दे...


दुध उबले जब तक ड्राईफ्रुट को छोटे छोटे पीस में काट ले... या चौपर में दरदरा कर लें...


इसके बाद सर्व करने के समय एक बाऊल में कढ़ाया हुआ दुध डाले.... फिर उसमें 2 ब्रेड डाले और ऊपर से तीनों ड्राईफ्रुट थोड़ा थोड़ा बुरका दें..

हां एक बात याद रहे.... पहले से दुध में ब्रेड ना डालें... वरना गरम दुध में ज्यादा देर पडी़ रहने से वो रोटी बन जाएगी...

जब भी सर्व करे... तो दुध ठण्डा हो गया हो... तो थोड़ा गरम कर ले.... और जैसे मैंने बताया... वैसे सर्व करें...


दोस्तों यह बहुत अच्छी रेसिपी है एक बार जरूर आजमाएं आप सब को बहुत पसंद आएगी आप चाहे तो अपनी मेहमानों को भी बनाकर डिजर्ट के रूप में परोस सकती है....



दोस्तों अगर आपको रेसिपी पसंद आई हो तो इसे प्लीज लाइक, कमेंट और शेयर जरूर कीजिएगा और अपने घर पर जरूर बनाइएगा.....


धन्यवाद?

आपकी ब्लॉगर दोस्त

0 likes

Support Manisha Bhartia

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Manisha Bhartia
Published By

Manisha Bhartia

@manishalqmxd

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Food
Sourav Pradhan 31 May, 2023 1 min read min

Chakalaka Recipe

Best recipe Chakalaka recipe

1428 1
More stories in Food
Shubhangani Sharma 22 Aug, 2022 1 min read min

चीले देवता

बारिश में पकवान खाने वालों के लिए मज़ा और बनाने वालों के लिए सज़ा।।

963 1
More stories in Food
Surabhi sharma 24 Jul, 2022 1 min read min

वो महकती रसोई

बारिश का मौसम और पकौड़े की तलब

891 1
More stories in Food
Surabhi sharma 22 Apr, 2022 1 min read min

तवा ब्रेड पकौड़े

टेस्टी टिफिन रेसिपी

917 0