पश्चाताप

किशोर होते बच्चो पर ध्यान न दिए जाने के दुष्परिणाम

Kusum Pareek
28 Jun, 2020 • 1 min read min read • hi
❤️ 1 💬 1 👁 823
पश्चाताप

Photo by Steve Halama on Unsplash

विधु २ महीने से बिस्तर पर पड़ा अपनी आने वाली जिंदगी के लिए थोड़ा आशंकित-सा दिखता है ।

कई बार वह सोते-सोते अचानक चौंककर उठ बैठता है और रोने लगता है ।

पश्चाताप उसकी आँखों से बार बार बह रहा है । 


विधु, उस मनहूस समय को भूलना चाह कर भी नहीं भूल पाता, जब उसे १०वीं में ही पापा ने नई बाइक लाकर दी व वह अपने दोस्तों के साथ सैर सपाटे व मौज मस्ती में ही ज़िन्दगी की खुशी समझने लगा ।


उसे बहुत खुशी होती थी ,"जब बहन के हर कार्यकलाप पर मम्मी पापा की नज़र होती हैऔर उस नौनिहाल का हर कृत्य माफ़ी के काबिल समझा जाता । "

"और एक दिन वह क्षण भी आया जब उसके दोस्तों ने उसे असली आनन्द दिलाने के चक्कर में एक 'कश ' लगवाया और उसके पश्चात वह "उस रंगीन दुनिया" में पहुँच गया जहाँ से विधु खुद भी वापिस नहीं आना चाहता था ।

यह नशा विधु को चोरी ,झूठ जैसे अन्य दुर्गुणों से भी युक्त करने लगा ।

जीवन ,मुरझाते पौधे की झड़ती पत्तियों जैसा हो गया है जिससे शिथिल देह उसे चलने में भी असहायक हो गई है।

एक दिन 'डोज़' की अत्यधिक मात्रा लेने की वज़ह से स्याह आँखों व लड़खड़ाते कदमों के सहारे जब वह पापा के साथ अस्पताल पहुंचा, वहाँ तक काफी देर हो चुकी थी ,लेकिन डॉक्टर्स की मेहनत व पापा-मम्मी के स्नेह ने उसे इस चक्रव्यूह से बाहर निकालने में बहुत मदद की ।

आज २ महीने से उसकी तीमारदारी में पापा मम्मी लगे हुए हैं ।

काश ! 

काश! पहले रोज़ एक घण्टे के लिए भी मुझ पर निगरानी रख ली जाती तो शायद आज इस तीमारदारी की ज़रूरत ही नहीं पड़ती ।



कुसुम पारीक


स्वरचित ,मौलिक 


1 like
☕

Support Kusum Pareek

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Kusum Pareek
Published By

Kusum Pareek

@kusumu56x

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Ambassador Challenge
Manisha Bhartia • 01 Jan, 2022 • 1 min read min

माँ अब काम आपकी बहु ही आएगी!!

Inspirational story

968 0
More stories in Ambassador Challenge
Varsha Sharma • 31 Dec, 2020 • 1 min read min

सुनहरा अवसर.... Paperwiff

लेखकों और पाठकों को अलग-अलग भाषाओं से जोड़ने वाला मंच

1012 1
More stories in Ambassador Challenge
Ragini Ajay pathak • 23 Nov, 2020 • 1 min read min

लाइक कमेंट का चस्का

"ये क्या सुमित, राधा दीदी का फोन था तुमने उनको फेसबुक पर ब्लॉक कर दिया।""-रिया ने अपने पति से कहा "हाँ!वैसे भी तुम्हारी

1104 2
More stories in Ambassador Challenge
Ragini Ajay pathak • 23 Nov, 2020 • 1 min read min

तमाचा

रूपा सुबह सुबह हाँथ में चाय का कप लिए हॉल में बैठकर टीवी देखते हुए चाय पी रही थी कि तभी उसको डोरबेल की आवाज सुनाई दी......

1464 0