Dada dadi..
Grandparent's love is always immense and unconditional..
क्या कोई नही कर सकता हमे प्यार माँ बाप से ज्यादा?
नही, वो करते हैं ना मुझे सबसे ज्यादा।।
मेरे दादा दादी मुझे सबसे अधिक प्रेम है करते,
मेरे लिये वो पूरी दुनिया से हैं लड़ते।।
मेरी हर ख्वाईश मानो उनका ख्वाब बन जाता,
मेरी एक मुस्कान देख उनका दिन खिल जाता।।
तो क्या हुआ माँ बाबा नही मेरे पास,
भगवान से बड़कर दादा दादी है ना मेरे साथ।।
बचपन से उन्होनें अपनी गोद मे मुझे पाला,
एक उजड़े अनाथ को इतना लायक बना डाला।।
वो न्ही जानते कि मैं जानती हूँ मैं अनाथ हूँ,
मैं साये की तरह हमेशा उन्के साथ हूँ।।
दादी की कहानियो ने सीख जिन्दगी जीने की दी,
दादा के तजुर्बो ने हर दुख खुशी से घोट के पीने की दी।।
सारे जहान की खुशियाँ मेरी पलको पे रख दी,
उन्होने मुझे अपने-पराये की परख दी।
सर आँखो पे रख प्रेम करा इस अनाथ से,
मेरी ही फिक्र झलकती उनकी हर स्वास से।।
उन्के कदमो मे है हर फलक सजे,
दादा दादी मेरे है मुझे हर रूहानी जन्नत से परे।
Comments
Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓
No comments yet.
Be the first to express what you feel 🥰.
Please Login or Create a free account to comment.