शहर
City'
Photo by Pedro Lastra on Unsplash
रेंगता सा यह शहर
व्यस्तता से भरा शहर
सुविधा में डूबा शहर
गरीबों की लगी कतार हैं
अमीरो की लगी कार हैं
इंसानियत का सवाल नहीं
मानवता का नाम नहीं
प्रकृति का सम्मान नही
दिल को पेसो की लालसा
दिमाग को आराम की लालसा
डीगरिया लिए युवा खड़ा
रोजगार ढूंढ रहा कटोरा लिए
ऊंची, रंगीन इमारतें हैं
अंदर कुछ बाहर कुछ भाव है
काले गुब्बारे में भरा आसमा
यह शहर मालामाल हैं
रात को रोशनी ही रोशनी
सुबह अंधेरा दिखा
इन लम्बे ऊंचे डब्बो में
में अकेला खड़ा।
Comments
Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓
बहुत खूब
धन्यवाद
Please Login or Create a free account to comment.