गांव!!

My Filings ❤️

Originally published in hi
Reactions 1
345
Amarjeet kumar
Amarjeet kumar 08 Feb, 2023 | 0 mins read

हम जिस कस्बे से आते है ना,

वहां मां को गले लगा नही सकते!

प्रेम तो बहोत करते है पापा से,

पर अफसोस की जता नही सकते।


चाहत तो हैं पोस्ट करने का मम्मी–पापा

के साथ एक फोटो,

पर चाहकर भी खिंचवा नही सकते!

बेशक जन्मदिन याद हो सबका,

पर किसी को उपहार दे नही सकते।


हमे बेसक पता हो की पापा की तबीयत

खराब है,

पर फिर भी उनको सराह नही सकते!

हम जिस कस्बे से आते है ना,

वहां दोस्तो के साथ घूमने जा नही सकते।


भले ही बहोत मन करे कुछ लेने का,

पर यह सोच के की इस पैसे से स्कूल के

फीस जमा हो सकता है!

पापा या मम्मी से पैसे मांग नही सकते।


कभी–कभी जोर की बुखार लग जाता है,

पर यह सोच की मम्मी को बुरा लगे!

पापा को चिंता हो,

इसलिए किन्ही को बता नही सकते।


हम जिस कस्बे से आते है ना,

वहां मां को गले लगा नही सकते!

प्रेम तो बहोत करते है पापा से,

पर अफसोस की जता नही सकते।






1 likes

Published By

Amarjeet kumar

amarjeetkumar

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

  • Amarjeet kumar · 1 year ago last edited 1 year ago

    ❤️❤️❤️❤️❤️

Please Login or Create a free account to comment.