Tribute

कुछ शब्द देश के नाम

Originally published in hi
❤️ 0
💬 0
👁 843
Dr Jyoti agrawal
Dr Jyoti agrawal 02 May, 2020 | 0 mins read
Calculating read time... 0 min left

तुम यूं दिखाकर खाना हमे खाया ना करो,

हम है भूखे कुछ दिनों से ऐसे जलाया ना करो।

अभी मानते है हमारी जेब में तंगी है

पर ऐसे में पैसों का रौब यूं दिखाया ना करो।

तुम्हे सुरक्षित रखने की खातिर है हम घर से दूर

यूं ऐसे बाहर आने की जहमत उठाया ना करो।

वो सह रहे है दर्द तुम्हारी ही सेवा करने में,

उन्हें और मांगे कर करके सताया ना करो।

वो देश की सेवा में तत्पर है

उन्हें घरेलू नौकर समझ हुकुम चलाया ना करो।

हां हम जरूरतमंद है माना

पर ऐसे तस्वीरों में सजाया ना करो।

कि सबको इंतेज़ार है आजादी की ज्योति का,

ऐसे नियम तोड़ दंगे मचाया ना करो।

ज्योति अग्रवाल

0 likes

Support Dr Jyoti agrawal

Please login to support the author.

Published By

Dr Jyoti agrawal

Wordsbydrjyotiagrawal

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.