माँ से प्रार्थना

माँ दुर्गा भगवती से सर्वहित प्रार्थना

Originally published in hi
❤️ 1
💬 0
👁 515
Kumar Sandeep
Kumar Sandeep 21 May, 2024 | 1 min read
Maa durga se pray

हे माँ दुर्गा भवानी!

दुख दूर करो उन भक्तों का

जो हर दिन तपते हैं धूप में

जो हर दिन तड़पते हैं चंद ख़ुशी हेतु।।


हे माँ जगदम्बे भवानी!

समस्त जग में सब मंगल करो माँ

असहाय, निर्धन का सहारा बनकर

उनके आँसू पोंछ लो माँ।।


हे माँ अम्बे महरानी!

परहित हेतु रहे समर्पित सभी

यह भाव सबमें जगा दो माँ,

सु-विचार सबके मन में भर दो माँ।।


हे माँ दुर्गा भवानी!

कर दो दृष्टिहीन उन दानवों को

जो डालते हैं बुरी दृष्टि नारी शक्ति पर

उन दानवों का कर संहार

कर दो जगत का उद्धार माँ।।


©कुमार संदीप

मुजफ्फरपुर:बिहार


1 likes

Support Kumar Sandeep

Please login to support the author.

Published By

Kumar Sandeep

Kumar_Sandeep

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.