शिक्षक का खत विद्यार्थी के नाम

समस्त शिक्षकों की ओर से हर विद्यार्थी के नाम एक खत।

Kumar Sandeep
05 Sep, 2020 • 1 min read min read • hi
❤️ 2 💬 8 👁 1498
#Thanks a lot dear teachers #Teachers Day #All teachers are warriors #Thanks teachers
शिक्षक का खत विद्यार्थी के नाम

Photo by Taylor Wilcox on Unsplash

मेरे प्राण से भी प्रिय मेरे प्यारे बच्चों

तुम्हें ढ़ेर सारा स्नेह व आशीर्वाद

        बच्चों सच कहता हूँ मुझे इस बात की बेहद ख़ुशी है साथ ही, मैं ख़ुद को सौभाग्यशाली समझता हूँ कि मैं तुमलोगों को पढ़ाता हूँ, जितना मैं जानता हूँ। जितना मैंने अपनी ज़िंदगी में अनुभव किया है जो सीखा है ज़िंदगी ने मुझे सिखलाया है बस उसे ही मैं तुम्हें बतलाने का प्रयत्न करता हूँ।

मेरे लिए अध्यापक के रुप में कार्य करना एक गौरव की बात है। बच्चों भले मेरी आर्थिक स्थिति लचर रहती है भले ही मैं मनचाही वस्तु क्रय नहीं कर सकता पर बच्चों, मैं तुम्हें इस काबिल अवश्य बना दूंगा कि तुम एक दिन अपनी एक अलग पहचान बना पाओगे दुनिया के समक्ष। तुम्हें इस काबिल बनाने का प्रयत्न करता हूँ और आगे भी करूंगा कि कभी भी तुम्हें ख़्वाहिशों के साथ समझौता न करना पड़े। तुम सूर्य की भाँति अद्वितीय बनों सदा ख़ुश रहो इसलिए मैं करूंगा हर संभव प्रयास हरदम।

प्यारे बच्चों आज इस खत के माध्यम से तुम्हें एक बात और कहना चाहता हूँ ज़िंदगी में अनगिनत कठिनाईयों से तुम्हें सामना करना पड़ेगा पर किसी भी मोड़ पर तुम टूटना मत अपने हौसले को कभी मत टूटने देना। बच्चों याद रखना मंजिल मिलने से पूर्व थककर बैठने वालों को सफलता कभी नहीं मिलती है! बल्कि कठिनाइयों से मुँह नहीं मोड़ने वाले को ही सफलता मिलती है। ज़िंदगी परीक्षा लेती है हर क्षण, हर पल बस किसी भी पल मायूस मत होना। मुश्किलों से डटकर सामना करना, मुश्किलों से मुँह मत मोड़ना।

बच्चों पढ़-लिखकर तुम एक दिन अच्छा और बड़ा आदमी बनों मेरी यह अभिलाषा है। पर बच्चों कभी भी अहंकार मत अंकुरित होने देना मन में। सफल होने के पश्चात भूलना मत कभी भी अपने मात-पिता के उपकारों को। सदा अपने मात-पिता का आदर व सम्मान करना। सफलता प्राप्त करने के क्रम में जिसने भी तुम्हारी मदद की हो, उनके प्रति आदर व सम्मान का भाव कभी भी कम मत होने देना!

     

                       अंत में बस इतना ही कहना चाहता हूँ तुम्हें मेरे प्यारे बच्चों सदा गुरुजनों की बातों को स्मरण रखना। जब कभी ज़िंदगी में मुश्किल रुलाना चाहे तुम रोना मत बल्कि पूरे हिम्मत और हौसले के संग लड़ना मुश्किलों से।

प्यारे बच्चों तुम्हारे उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।

ढ़ेर सारा स्नेह व आशीर्वाद!

©कुमार संदीप

मौलिक, स्वरचित, अप्रकाशित

2 likes
☕

Support Kumar Sandeep

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Kumar Sandeep
Published By

Kumar Sandeep

@Kumar_Sandeep

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

  • Babita Kushwaha · 6 years ago last edited 6 years ago

    Superb ?

  • Kumar Sandeep · 6 years ago last edited 6 years ago

    धन्यवाद दी

  • Sampurna Sharma · 6 years ago last edited 6 years ago

    Bahoot bhawook!!! ??

  • Sonnu Lamba · 6 years ago last edited 6 years ago

    बहुत सुन्दर

  • Kumar Sandeep · 6 years ago last edited 6 years ago

    धन्यवाद मैम

  • Kumar Sandeep · 6 years ago last edited 6 years ago

    धन्यवाद मैम आपका।सादर नमस्कार

  • Student · 6 years ago last edited 6 years ago

    Bht hosla visvas himmt deney vala lettet H ye bht acha ???????????????????

  • Kumar Sandeep · 6 years ago last edited 6 years ago

    Thanks a lot dear sir

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Education
HR Help Board • 16 Sep, 2026 • 4 mins read min

How HR Teams Can Create a Positive Workplace Culture in 2026

A positive workplace culture can influence how employees communicate, collaborate, develop their skills, and contribute to organizational goals. In 2026, HR teams are increasingly focusing on creating workplaces where employees feel respected, supported, informed, and connected to their work.

63 0
More stories in Education
Xleem • 01 Jul, 2026 • 1 min read min

Life

Life is a long journey, and most of us spend it chasing what we lack, while forgetting to be grateful for what we already hold.

107 0
More stories in Education
Xleem • 01 Jul, 2026 • 1 min read min

Li3f

Just read it

98 1
More stories in Education
Adhiraj • 14 Oct, 2025 • 2 mins read min

अंतर्राष्ट्रीय स्कूल

कहानी का संदर्भ शिक्षा के बढ़ते व्यापारिक स्वरूप से है | किस प्रकार शिक्षा दान के स्थान पर व्यापार बन कर विद्यालयों की गुणवत्ता गिरती जा रही है, इस समस्या का जिक्र कहानी में व्यंगात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया है |

267 1