पापा मेरे सुपर हीरो

आप सब भी पढ़िये मेरे सुपर हीरो के बारे में...

Vineeta Dhiman
16 Jun, 2020 • 1 min read min read • hi
❤️ 1 💬 0 👁 1338
##superhero #Labour ##FathersDay #Life #Relationship #Postive
पापा मेरे सुपर हीरो

Photo by Gabriel Tovar on Unsplash

बचपन से ही मैं अपने पापा की लाडली रही हूं। मेरे पापा मेकेनिकल इंजीनियर है... ऊन की फैक्ट्री में काम करते थे। हम चार भाई बहिन है...पापा ने हम को बहुत प्यार से पाला पोसा...??


कभी कभी तो मम्मी की मार से भी बचाया जहां मम्मी को बहुत जल्दी गुस्सा आता था वहाँ पापा बहुत शांत स्वभाव के है। लेकिन कभी पापा को गुस्सा आ जाय तो लगता कि आज भगवान शिवजी का तीसरा नेत्र खुल गया हो फिर तो हम सब चुप होकर अपने अपने काम मे लग जाते थे।

आज भी पापा के साथ खेल खेल में मस्ती करना याद है, कैसे पापा अपनी साईकल पर बिठाकर हमको पार्क लेकर जाते थे, मन पसंद की शॉपिंग करवाते थे, हमारे साथ खेलते थे, और कभी कभी तो कुश्ती के गुर भी सिखाते थे।


पापा से ही मैने घर की छोटी छोटी चीज़ों की मरम्मत करना सीखा है। कैसे हम गर्मियों में कूलर को साफ करना, पेंट करना, पैड लगाना, प्रेस को ठीक करना, पंखे को ग्रीस देना और भी काम पापा को देखकर ही सीखा है।मम्मी के बीमार होने पर हमारे लिए खाना बनाते थे, हमें स्कूल के लिए तैयार करते थे, कपडे धोते थे, घर के सभी काम करते थे और आज जब दो भाभियाँ आ गयी फिर भी पापा खाना बना लेते है, किचन में जाकर आज भी बर्तन साफ कर देते है।  मैं अपने पापा को यह कहना है कि पापा आप को देखकर ही हम जीते है। आपने कभी भी किसी भी छोटे काम को करने में कोई संकोच नही किया। हम भी आप के नक्शे कदम पर है आपकी तरह मैं भी कितने काम खुद ही करती हूँ... मेरे पति भी कहते हैं कि ये काम तुम्हे कैसे आता है। पापा से ही सीखा है कि तुम मदद करो जितनी तुमसे हो सके, किसी को पलटकर जवाब मत दो। किसी को बुरा मत कहो। यदि कोई आपसे चलाकर पंगा ले तब उसको सुनाओ। पहले किसी को भी कोई बुरी बात मत कहो। आदमी को सभी काम आने चाहिए पता नही किस काम की जरूरत उसे कब आ जाए इसलिए तो पापा अभी तक आपसे जो सीखने को मिल जाये सीख लेते है... अब तो हमारे घर की आने वाली पीढ़ी मतलब नाती पोते सब पापा जब भी कोई चीज़ ठीक करने बैठते है तब सब चुप होकर देखते है।


मेरे पापा सबसे अच्छे मार्गदर्शक, गुरु, सुपर हीरो है। मेरे पापा मेरा अभिमान है...पापा के साथ बचपन से लेकर अब तक बहुत सीखने को मिला है। आप मेरे प्रेरणास्रोत हैं। आप का साथ हमेशा यूँही बना रहे आप सैदव तंदुरुस्त रहे। मेरे हर सुख दुख में आपका और मम्मी का साथ बना रहे, आशीर्वाद बना रहे,


इसी आशा के साथ आपकी बेटी..☺️☺️☺️

विनीता धीमान #FathersDay

1 like
☕

Support Vineeta Dhiman

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Vineeta Dhiman
Published By

Vineeta Dhiman

@vineetazd145

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Culture
HR Help Board • 16 Sep, 2026 • 4 mins read min

How HR Teams Can Create a Positive Workplace Culture in 2026

A positive workplace culture can influence how employees communicate, collaborate, develop their skills, and contribute to organizational goals. In 2026, HR teams are increasingly focusing on creating workplaces where employees feel respected, supported, informed, and connected to their work.

56 0
More stories in Culture
Xleem • 01 Jul, 2026 • 1 min read min

Life

Life is a long journey, and most of us spend it chasing what we lack, while forgetting to be grateful for what we already hold.

102 0
More stories in Culture
Xleem • 01 Jul, 2026 • 1 min read min

Li3f

Just read it

94 1
More stories in Culture
Adhiraj • 14 Oct, 2025 • 2 mins read min

अंतर्राष्ट्रीय स्कूल

कहानी का संदर्भ शिक्षा के बढ़ते व्यापारिक स्वरूप से है | किस प्रकार शिक्षा दान के स्थान पर व्यापार बन कर विद्यालयों की गुणवत्ता गिरती जा रही है, इस समस्या का जिक्र कहानी में व्यंगात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया है |

261 1