जानिए क्विनोआ के फायदे!

क्विनोआ प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स का सर्वोत्तम स्रोत है।

Sonia Madaan
17 Oct, 2020 • 1 min read min read • hi
❤️ 2 💬 1 👁 1129
#Quinoa ##benefitsofquinuoa
जानिए क्विनोआ के फायदे!

दक्षिण अमेरिका में उगने वाला यह अनाज अपनी एंटी एजिंग और एंटी ऑक्सीडेंट फायदों के कारण भारत में प्रचलित हो रहा है।

यह एक प्रकार का फूलदार पौधा है, जो कई तरह की बीमारियों का इलाज करने में सहायक होता है।

इसे चिनोपोडियम के नाम से भी जाना जाता है।

यह प्रोटीन का एक बहुत अच्छा स्त्रोत माना जाता है अतः इसे अधिकतर नाश्ते के रूप में पसंद किया जाता है। 

कई औषधीय गुणों का भंडार यह अनाज, ह्रदय व डायबिटीज रोगियों के लिए सर्वोत्तम विकल्प है।


आईये इस के फायदे के बारे में विस्तार से जानें।

1. वजन घटाने में सहायक: क्विनोआ प्रोटीन का एक बहुत अच्छा स्त्रोत है। प्रोटीन शरीर में अधिक वसा को जमा नहीं होने देता जिससे वजन नियंत्रित रहता है।

2. मधुमेह को करें कंट्रोल: मधुमेह की बीमारी में रक्त वाहिकाओं में शर्करा की मात्रा बढ़ जाती है तथा गंभीर परिणाम देती है। क्विनोआ मधुमेह में बहुत फायदेमंद होता है। क्विनोआ में मौजूद फाइबर शर्करा को बढ़ने नहीं देता, साथ ही इसमें कार्बोहाइड्रेट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो कि रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में सहायक होता है।

3. एंटी एजिंग: क्विनोआ में एंटी एजिंग तत्व पाए जाते हैं। यह विटामिन ए का स्त्रोत है जो शरीर की त्वचा को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। इसका नियमित रूप से सेवन त्वचा को जवान रखता है तथा चेहरे की झुर्रियां व फाइन लाइंस को कम करता है।

4. पाचन तंत्र मजबूत करता है: क्विनोआ का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत रहता है यह विटामिन बी व फाइबर का अच्छा स्रोत है जो भोजन को पचाने में सहायक होता है। क्विनोआ का सेवन करने से खबरें, सूजन, पेट फूलना जैसी समस्याओं से बचा जा सकता।

5. हड्डियां मजबूत करता है: क्विनोआ में मैंगनीज नामक मिनरल पाया जाता है जो की हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है।

6. एनीमिया की समस्या दूर करता है: शरीर में आयरन की कमी से एनीमिया होता है। क्विनोआ में आयरन की मात्रा प्रचुर मात्रा में पाई जाती है अतः इसके सेवन से एनीमिया की समस्या से निजात पाया जा सकता है।

7. मेटाबॉलिज्म में सुधार: मेटाबोलिज़्म भोजन को ऊर्जा में बदलता है। मेटाबॉलिज्म कमजोर होने से शरीर में ऊर्जा कम हो जाती है। क्विनोआ में प्रोटीन पाया जाता है जो कि मेटाबॉलिज्म के सुधार में काफी सहायक होता है।



2 likes
☕

Support Sonia Madaan

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Sonia Madaan
Published By

Sonia Madaan

@soniamadaan

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Health
Leanefy Doctor • 27 Jun, 2025 • 3 mins read min

Online Prescription for Semaglutide, Phentermine & Tirzepatide USA

Online Prescription for Semaglutide, Phentermine & Tirzepatide USA

374 0
More stories in Health
Dubai Medicine Agency • 23 May, 2025 • 2 mins read min

Abortion Pills in Dubai +971569791784 Abortion Health Awareness about Mifegest Cytotec Pills in Ducai

We are offering Abortion Pills +971569791784 in all over UAE Dubai, Abu Dhabi, Ajman, Sharjah, we have the best Pills Mifefest and Cytotec available for safe abortion.

740 0
More stories in Health
Ruchika Rai • 06 Apr, 2023 • 0 mins read min

स्वास्थ्य सुविधाओं का बढ़ता स्तर कितना सार्थक

स्वस्थ्य सुविधाएं

767 0
More stories in Health
Dakshal Kumar Vyas • 07 Dec, 2022 • 0 mins read min

धुंआ

.

951 1