बालिका दिवस

बालिका दिवस पर आधारित

Seema sharma Srijita
24 Jan, 2021 • 1 min read • hi
❤️ 0 💬 0 👁 750
बालिका दिवस

Photo by Senjuti Kundu on Unsplash




हम 21वीं सदी के वासी हैं 

गर्ल चाइल्ड डे मनाते हैं 

बेटी के जन्म होने पर 

हम खुशी से अपनाते हैं 


समानता का हक बांटकर 

पालते दोनों को शान से 

बेटा हो या हो बेटी 

हम चाहते ज्यादा जान से 


एक ही विद्यालय में पढा़कर 

मीठे - मीठे स्वप्न दिखाकर 

मां बाप का फर्ज निभाते हैं 

दोनों को बहुत ही चाहते हैं 


कोई ऑफिसर कोई इंजीनियर 

बन जायेगा बढा़ होकर 

अपनी इच्छायें त्यागकर 

दिन रात मेहनत कर जागकर 


जीवनभर की पूंजी देकर 

उनके सारे दुख लेकर 

मंजिल तक पहुंचाते हैं 

हां हम गर्ल चाइल्ड डे मनाते हैं 


मगर आज भी कुछ हैवान हैं 

लेते कोख में जान हैं 

बिटिया है ये जानकर 

बेटी को बोझ मानकर 


अरे बोझ हैं ऐसे मात पिता 

बेटी के महत्व को ना समझा 

दुख है वो कितना दिखाते हैं

वो भी गर्ल चाइल्ड डे मनाते हैं 


तुलसी सी पावन बेटियां 

मनभावन सावन बेटियां 

जिस दिन दिल से अपना लेना 

तुम गर्ल चाइल्ड डे मना लेना...


 -सीमा शर्मा सृजिता

0 likes
☕

Support Seema sharma Srijita

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Seema sharma Srijita
Published By

Seema sharma Srijita

@seemasharmapathak

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

Trending on Paperwiff
JzaiBaR • 17 Nov, 2026 • 2 mins read

Cómo ver TV en Colombia en el teléfono y el televisor

Guía para ver TV en Colombia en el teléfono y el televisor: canales, películas y deportes con una app, pasos para instalarla y consejos para mejorar la calidad de imagen.

10 0
Trending on Paperwiff
JzaiBaR • 15 Nov, 2026 • 2 mins read

Utiliser Magis TV sur Smart TV en toute sécurité

Un guide simple pour installer Magis TV sur Smart TV en toute sécurité.

18 0
Trending on Paperwiff
JzaiBaR • 14 Nov, 2026 • 2 mins read

Bien utiliser une calculatrice simple pour vos sommes quotidiennes

Utilisez une calculatrice simple pour additionner vos dépenses quotidiennes avec confiance.

26 0
Trending on Paperwiff
chandra mohan katyal • 11 Nov, 2026 • 1 min read

खुल गए मेरे पंख

ज़िंदगी का एक बहुत बड़ा हिस्सा समाज के ढांचे में ढल कर जीने के बाद, उम्र के एक पड़ाव पर, इच्छा होती है कि बस अब हम वैसे जियें जैसे मन कहता है .. और ये एक स्वार्थ भावना नहीं, बल्कि अपने अस्तित्व का सम्मान है। इन्हीं भावनाओं को अपनी कुछ मौलिक स्वरचित पंक्तियों के माध्यम से साझा कर रहा हूँ |

33 0