बिटिया रानी सर का ताज

बिटिया को दो मान मिलेगा तभी सम्मान

Originally published in hi
❤️ 0
💬 0
👁 670
Resmi Sharma (Nikki )
Resmi Sharma (Nikki ) 02 Feb, 2021 | 0 mins read
Calculating read time... 0 min left

बिटिया रानी मेरी मेरे सर का ताज*

बिटिया रानी मेरे सर का ताज सुंदर, सलोनी

हर और चहकती बस तेरी मीठी आवाज़

घर आंगन की रौनक तू, प्राणों में बसती सबके

तुझसे ही महकता यह परिवार का गुलशन

मेरी छवि तुझ में सब देखें अनमोल उपहार है तू

मां लक्ष्मी मां दुर्गा की सूरत तुझ में ही तो बसती

प्राणों से प्यारी तेरी मूरत,मेरे नैनो में तु ही बसती

आई मेरे अंगना तू जब से मेरा मान सम्मान बढ़ाया

लाडली बिटिया रानी तूने माँ कहने का अधिकार दिलाया

रोशन नाम तू करेगी दो परिवारों का मान सम्मान बढ़ाएगी

बिटिया रानी ही तो देखना स्वर्णिम इतिहास बनाएगी।


"बेटी का ना करे अपमान होगा तेरा कभी न सम्मान"

0 likes

Support Resmi Sharma (Nikki )

Please login to support the author.

Published By

Resmi Sharma (Nikki )

resmi7590

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.