नादानी

कम उम्र में जल्दबाजी में लिए फैसले जीवनभर दुख देते हैं खुद को भी और परिवार को भी।

Resmi Sharma (Nikki )
11 Nov, 2020 • 1 min read min read • hi
❤️ 0 💬 0 👁 911
नादानी

Photo by Nick Fewings on Unsplash

आदि तुम ऐसा कैसे कर सकते हो?तुमने हमलोगों के बारे मे एक बार भी नहीं सोचा!दूसरी बिरादरी की लड़की से तुम ने शादी कर ली!इसलिए तुमने बाहर जाने का बहाना बनाया!आदि मैं सोच भी नहीं सकती थी तुम ऐसा करोगे।

मिता ने गुस्से से फोन रख दिया।उसकी आँखें भर आई,जिस बेटे पे वो इतना जान छिड़कती थी ,वो बेटा आज उसका नहीं रहा। शादी भी की तो किससे।वो जोर जोर से रोने लगी।करे भी तो क्या।आदि ने दो दिन बाद फिर फोन किया"माँ मैं आ रहा हूं उसे लेकर!"हाँ ठीक है आ जा" और कुछ नहीं बोल पाई।

महक नाम था दिखने में भी अच्छी लगी,पर मैंने साफ- साफ कह दिया !रहना है तो रह ,पर मेरे रसोईघर को हाथ मत लगाना।जो चाहिए मांग लेना।कुछ दिन बाद आदि ने दूसरा घर ले लिया दोनों वहीं रहने चले गए।मैंने भी उसे पुत्र मोह में धीरे धीरे अपना लिया था।

दो साल हो गए !अब छह महीने से आदि ज्यादा मेरे पास आने लगा था, वो कुछ बोलना चाहता,पर बोल नहीं पा रहा था।एक दिन फिर आदि आया "माँ"कुछ अच्छा सा बना दे।"हाँ "अभी लाई।मैं देख रही थी आदि थका और परेशान दिख रहा था।नास्ता कर लेने के बाद मैंने उससे पुछा "आदि तु ठीक नहीं है मेरे बच्चे क्या बात है बता?

आदि बेहद शांत रहा, ऐसा लग रहा था जैसे कोई तुफान आने का संकेत हो।मैं डर गई, मेरी साँसें तेज हो गई ये क्या आदि की आँखों में आँसू!मैं सहम गई सोचने लगी मेरा आदि इतना कमजोर तो नहीं था!फिर क्या हुआ होगा।"आदि "बता ना क्या हुआ ?मेरा दिल बैठा जा रहा है!आदि बोल कुछ।

मम्मी महक अच्छी नहीं है तुम ने सही कहा था!अब वो किसी और के साथ समय बिता रही है!काफी पैसे वाला है।क्या?मैं अवाक रह गई।कब से ?छह महीने आदि ने बोला।माँ मैंने बहुत बड़ी गलती की थी क्या करु कुछ समझ नहीं आ रहा ।तुने उससे बात की? मैंने पुछा ।"हाँ"उसने तलाक मांंगा है ।

"तलाक " शादी क्यों की थी इतनी जल्दी?सोच-समझ कर किया नहीं अब तलाक !बच्चों का खेल था क्या?"हाँ" माँ।उसने खेल ही खेला था मेरे साथ ।तलाक के लिए दे दिया हूं।वो भी कल जा रही है अपने घर।

आदि आज अकेला था बिल्कुल अकेला !महक ने फिर से शादी कर ली।आज पाँच साल हो गए पर तलाक नहीं दिया उसने ।आदि मिता के साथ रहने लगा।माँ के साथ उसे सुकून था।

वो तो शादी कर के मजे कर रही, पर आदि की जिदंगी बरबाद हो गई उसकी एक नादानी ने उसे अकेलेपन के अलावा कुछ नहीं दिया।हमारे धर्म में तलाक के बगैर वो शादी नहीं कर सकता। एक नादानी ने पुरा घर बरबाद कर दिया। आदि तलाक के लिए आज भी चक्कर लगा रहा और महक का कोई पता नहीं नम्बर भी उसने बदल लिया।

मिता की आज भी आँखे भर जाती हैं आदि की नादानी पर और उसके अकेलेपन को देख कर।

आपको ब्लॉग पसंद आया हो तो लाइक करें।

धन्यवाद

0 likes
☕

Support Resmi Sharma (Nikki )

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Resmi Sharma (Nikki )
Published By

Resmi Sharma (Nikki )

@resmi7590

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Biography
Frances Jean Albino • 18 Jul, 2024 • 1 min read min

Someone once hurt me, but I choose to forgive

Choosing to forgive

1011 0
More stories in Biography
Rhetoric Publishers • 24 Aug, 2023 • 2 mins read min

Moeen Aftab - Youngest Columnist From J&K

Moeen Aftab is the youngest columnist from J&K

1104 0
More stories in Biography
Ruchika Rai • 30 Dec, 2022 • 1 min read min

एक पत्र 2022 के नाम

एक पत्र 2022 के नाम

877 0
More stories in Biography
Kumar Sandeep • 14 Aug, 2022 • 1 min read min

बेबसी

आज भी कुछेक निर्धन परिवार में धीरज जैसे बेबस बालक हैं, जो बेबसी के शिकार हैं इसके जिम्मेदारी कहीं न कहीं सत्ता की कुर्सी पर आसीन जनप्रतिनिधि भी हैं।

966 2