Title

Mobile phone advantage

rekha jain
04 Jul, 2022 • 1 min read • hi
❤️ 0 💬 0 👁 428
Title

Photo by Mael BALLAND on Unsplash

मोबाइल गेम


मोबाइल गेम को जानलेवा लत बनने से कैसे 

++++++++++++++++++++++++++


आज की परिचर्चा का विषय बहुत ही चिंतनीय और विचारणीय प्रश्न है समय रहते यदि इसका समाधान ढूंढा नहीं गया तो बच्चों के भविष्य को हम संवार नहीं सकते। देश की यह भावी पीढ़ी हमारी थोड़ी सी लापरवाही से

कहीं लड़खड़ा न जाएं इसलिए हमें कुछ

ऐसा करना चाहिए कि इस दौर के शिकार सभी बच्चों का मानिसक और शारीरिक विकास संचार दुबारा से हो सके।


"आज बना मोबाइल सबके जी का जंजाल

इक पल की जुदाई में भी पूछे कई सवाल।

घर परिवार मे चल रहा मोबाइल का राज।

बच्चे जवान बूढ़े सभी के मन का है ताज।

पढ़ना लिखना मोबाइल से बच्चे खेले खेल

रिश्ते भी इससे निभाये नहीं तो करते मेल।"


माना कि मोबाइल मनोरंजन का साधन है पर हर समय उसी में लगे रहना उन पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है।एक जगह घंटो बैठकर गेम खेलना।वहीं पर खाना पीना। नतीजा मोटापा बढ़ना तथा अन्य बीमारी से ग्रस्त होना।


जब-तक मां बाप बच्चों के साथ समय नहीं बितायेंगे , समय समय पर बाहर घुमाने नहीं ले जायेंगे तब तक मोबाइल का साथ नहीं छोड़ेंगे । आज हालात यहां तक बढ़ गये है बच्चे बाहर नहीं जाना चाहते और मां -पापा से बोलते हैं आप जाओ हम मोबाइल में गेम खेलेंगे। इस स्थिति को मोबाइल की लत कहते हैं। मोबाइल फोन का आविष्कार हमें सशक्त बनाने के लिए किया गया था, लेकिन अब यह हम पर हावी होने लगा है।


मोबाइल फोन की आदत से छुटकारा पाना मुश्किल हो सकता है लेकिन असंभव नहीं।

हम सोशल मीडिया, टेक्सटिंग, गेमिंग या वीडियो देखने जैसी मोबाइल गतिविधियों के लिए एक समय निर्धारित कर सकते हैं ताकि अपने अन्य कार्य समय पर कर पाए। हम पेंटिंग, नृत्य, इनडोर या आउटडोर गेम खेलने जैसी अन्य मनोरंजक गतिविधियों में भी संलग्न हो सकते हैं ।


अगर हम उचित प्रयास करे तो धीरे- धीरे इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। अगर हम इसका सहीं प्रकार से उपयोग करते है तो यह जी का जंजाल नहीं बनेगा।



डॉ रेखा जैन शिकोहाबाद

स्वरचित व मौलिक अप्रकाशित रचना 

       -+-+-+-+-+-+-+-+-



0 likes
☕

Support rekha jain

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

rekha jain
Published By

rekha jain

@rekhajain

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

Trending on Paperwiff
Rajesh Mohan V Rao • 24 Oct, 2026 • 1 min read

Title

The Unopened Letter

0 0
Trending on Paperwiff
Rajesh Mohan V Rao • 23 Oct, 2026 • 1 min read

Title

Understanding each other matters

0 0
Trending on Paperwiff
offbeatpixels • 21 Oct, 2026 • 1 min read

Guide to Growth Marketing Agencies in India

The blog explains how startups in India can choose the right growth marketing agency to improve brand visibility, generate leads, optimize marketing costs, and achieve scalable business growth.

31 0
Trending on Paperwiff
offbeatpixels • 20 Oct, 2026 • 0 mins read

Title

Wondering what is a studio apartment in India? Explore its meaning, benefits, drawbacks, and why it's a top investment choice for homebuyers and investors.

28 0