Title
God is very important
Photo by Sonika Agarwal on Unsplash
सही से रहो
गजल
सही से रहो
मापनी-122,122,122,122
सामांत-आ
पदांत-मिलेगा
सही से रहो तो खुदा भी मिलेगा।
बुरा गर किया तो दगा ही मिलेगा।
निभाते रहो इश्क पाकीज़गी से।
नहीं तो अभी से जुदा ही मिलेगा।(1)
दगा भी करे वो मना भी करे वो।
सफर में कहीं तो खुदा भी मिलेगा।(2)
न ढूॅढो उसे बंदगी की जगह पर।
जरा दिल में देखो पता भी मिलेगा।(3)
अगर चाहते तुम दिखाना खजाना।
करों तुम दगा खफा भी मिलेगा।(4)
न आसान होती कभी राह मंजिल।
सफर में कहीं फलसफा भी मिलेगा।(5)
डॉ रेखा जैन शिकोहाबाद
पाकीज़गी-पवित्रता
फलसफा-ज्ञान, विद्या
दगा-धोखा
Comments
Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓
No comments yet.
Be the first to express what you feel 🥰.
Please Login or Create a free account to comment.