rekha jain
15 Jul, 2026
#picture prompt-28
नन्हें बच्चें
*************
नन्ने मुन्ने किरदार है बच्चें
खेलने में शानदार है बच्चें
नाच कूद के दिल बहलाते
खेलने में जानदार है बच्चें।
पढ़ते-पढ़ते थक जाते तब।
खेलने के हकदार हैं बच्चें।
खेलकूद में बचपन बिताते
सच्चाई का सार है बच्चे।
कदम बहुत जल्दी से बढ़ाते
होते बहुत समझदार है बच्चें।
खेल खेलते चोर सिपाही।
फैसले में थानेदार है बच्चे।
चुटकी में सब काम निपटाते
खेल खेल में मालदार है बच्चें।
डॉ रेखा जैन दिल्ली
Paperwiff
by rekhajain
15 Jul, 2026
microfable
Comments
Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓
No comments yet.
Be the first to express what you feel 🥰.
Please Login or Create a free account to comment.